फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Krishna-Balram's procession took place on a silver howdah, devotees showered flowers

Prayagraj : चांदी के हौदे पर निकली कृष्ण-बलदाऊ की सवारी, भक्तों ने की पुष्प वर्षा

Mon, 01 Sep 2025 06:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 01 Sep 2025 06:04 PM IST
सार

राजापुर दधिकांदो मेला क्षेत्र रविवार को रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग रहा। लाउडस्पीकर पर बज रहे गीत के लोगों में गजब का उत्साह रहा। थोड़ी देर की बारिश के दौरान में मेले की रौनक फीकी नहीं पड़ी।

विज्ञापन
Krishna-Balram's procession took place on a silver howdah, devotees showered flowers
राजापुर दधिकांदो मेले में निकली झांकियां। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राजापुर दधिकांदो मेला क्षेत्र रविवार को रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग रहा। लाउडस्पीकर पर बज रहे गीत के लोगों में गजब का उत्साह रहा। थोड़ी देर की बारिश के दौरान में मेले की रौनक फीकी नहीं पड़ी। आस्था और उल्लास के बीच लोगों ने चांदी के हौदे पर निकली कृष्ण-बलदाऊ की सवारी पर पुष्प वर्षा की। भगवान का जगह-जगह पूजन कर आरती की गई। मेले में निकले दल शामिल चौकियां लोगों के आकर्षक का केंद्र बनी रहीं।

विज्ञापन

श्री कृष्णा दधिकांदो मेला समिति की ओर से रविवार को म्योर रोड, राजापुर स्थित संजीव गुप्त के आवास पर कृष्ण-बलदाऊ का पूजन-अर्चन कर आरती उतारी गई। पुष्प वर्षा के बीच कृत्रिम हाथी पर रखे चांदी के हौदे पर कृष्ण-बलदाऊ की सवारी के साथ दधिकांदो दल को रवाना किया गया।

विज्ञापन

 

दल में सबसे आगे भगवान गणेश, देवाधिदेव भगवान शिव के साथ हनुमान जी की प्रतिमा के साथ दस से अधिक चौकियां शामिल रहीं। इनमें क्षीर सागर में श्रीहरि विष्णु, शिव तांडव, महिषासुर वध और ऑपरेशन सिंदूर जैसी झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। ट्रैफिक पुलिस चौराहा से अशोक नगर के बाबा चौराहे तक पूरा क्षेत्र रंगबिरंगी रोशनी से जगमग रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन


राजापुर दधिकांदो मेला क्षेत्र में बज रहे लाउडस्पीकर के सामने लोग गीतों पर थिरकते रहे। मेला क्षेत्र में महिलाओं व बच्चों ने चाट-पकौड़ी के साथ खरीदारी भी करते रहे। बच्चों के साथ बड़े भी झूलों के आसपास डटे रहे। खिलौने-गुब्बारों के साथ अनरसा की गोलियां खरीदने की लोगों में होड़ रही।

पूजन-आरती करने वालों में सांसद प्रवीण पटेल, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, महापौर गणेश केसरवानी, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, समिति के अध्यक्ष रामचंद्र गुप्त के साथ महामंत्री प्रदीप कुमार श्रीवास्तव आदि शामिल रहे। दल में कार्यवाहक अध्यक्ष रत्न चंद्र केसरवानी, कृष्णा केसरवानी, प्रमिल केसरवानी, मनोज मिश्र, शिव बाबू केसरवानी, प्रभाकर मिश्र, सुनील केसरवानी आदि शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed