फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kripalu Maharaj Daughters Accident driver said road accident was a conspiracy

Kripalu Maharaj Daughters: कृपालु महाराज की बेटियों के साथ हुए हादसे में नया मोड़... चालक ने इसे बताया साजिश

Wed, 27 Nov 2024 03:30 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 27 Nov 2024 03:30 PM IST
सार

कृपालु महाराज की बेटियों के साथ हुए हादसे के मामले में नया मोड़ आ गया है। सड़क हादसे को चालक ने साजिश बताया है। चालक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Kripalu Maharaj Daughters Accident driver said road accident was a conspiracy
Kripalu Maharaj Daughters - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भक्तिधाम मनगढ़ और प्रेम मंदिर वृंदावन के संस्थापक जगतगुरु कृपालु महाराज की बेटियों के साथ हुई दुर्घटना के मामले में नया मोड़ आ गया है। कार चालक ने दुर्घटना को साजिश की आशंका जताते हुए ग्रेटर नोएडा के दनकौर में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं पुलिस हत्या और दुर्घटना के दो पहलुओं पर जांच करना शुरू कर दी है।
विज्ञापन


आपको बता दें कि 24 नवंबर को कृपालु महाराज की तीनों बेटियां यमुना एक्सप्रेस वे पर दनकौर के पास सड़क हादसे का शिकार हो गई थीं। बड़ी बेटी डॉ. विशाखा की मौके पर ही मौत हो गई थी। उनकी दो छोटी बेटियों श्यामा त्रिपाठी और कृष्णा त्रिपाठी को दिल्ली स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


कृपालु महाराज की तीनों बेटियां सिंगापुर जाने के लिए वृंदावन से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए निकली थीं। घटना के संबंध में कार चालक प्रवीण मुडभरी ने दनकौर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि वह वृंदावन से कार से निकले थे। उनके साथ तीन अन्य गाड़ियां भी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुना एक्सप्रेस वे पर भोर में करीब पौने तीन बजे सभी सत्संगी लघुशंका के लिए ग्रेटरा नोएडा से 7.5 किमी पहले सड़क किनारे रूके। इसी बीच तेज रफ्तार आए ट्रक ने सड़क किनारे खड़े वाहनों में जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया था। 
 

वहीं दनकौर पुलिस ने घटना की सच्चाई पता करने के लिए जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने ट्रक के हेल्पर फिरोजाबाद के राजा का ताल निवासी बबलू उर्फ उपेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

 

विशाखा त्रिपाठी के निधन पर पूर्व सांसद विनोद सोनकर ने शोक जताया है। मंगलवार को कौशाम्बी के पूर्व सांसद विनोद सोनकर मथुरा पहुंचे। वृंदावन स्थित प्रेम मंदिर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर संगीता सोनकर, अर्जुन राजभर भी मौजूद रहे। सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल ने भी शोक जताया। 

बस के ओवर टेक करने से इनोवो को टक्कर मारने के बाद पलटा था कैंटर
उधर, प्रेम मंदिर वृंदावन के संस्थापक जगद्गुरु कृपालु महाराज की बेटी डॉ. विशाखा त्रिपाठी की कार को टक्कर मारने वाले चालक ने दनकौर कोतवाली पुलिस को पूछताछ में बताया कि एक बस के ओवरटेक करने के दौरान उसके वाहन का संतुलन बिगड़ा था। इस कारण तेज रफ्तार कैंटर टोयटा इनोवा को टक्कर मारने के बाद टोयोटा कैमरी कार पर चढ़ गया था। पुलिस आरोपी चालक के दावों की पड़ताल करने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। 

गौरतलब है कि दिल्ली द्वारका में सेक्टर-10 की रहने वालीं डॉ. विशाखा त्रिपाठी, उनकी बहनें डॉ. श्यामा त्रिपाठी व डॉ. कृष्णा त्रिपाठी रविवार रात मथुरा के वृंदावन से दिल्ली के लिए आ रहे थे। यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार अनियंत्रित कैंटर ने टोयोटा इनोवा हायक्रॉस कार को टक्कर मारते हुए टोयोटा कैमरी पर चढ़ गया था। इससे टोयोटा कैमरी में सवार डॉ. विशाखा त्रिपाठी उसमें दब गई थी। वहीं टोयोटा इनोवा हायक्रॉस में सवार डॉ. श्यामा त्रिपाठी व डॉ. कृष्णा त्रिपाठी सहित सात लोग घायल हो गए थे।
 

डॉ. विशाखा त्रिपाठी की मौत हो गई थी। वहीं दोनों बहनों के हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना के संबंध में कार चालक प्रवीन मुडभरी पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। घटना के संबंध में साजिश की आशंका जताई गई थी। पुलिस ने इसके बाद विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करके फिरोजाबाद के आरोपी चालक हरेंद्र व परिचालक बबलू उर्फ उपेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है।  

कैंटर ने पहले पार किया जेवर टोल 
पुलिस जांच में पता चला है कि आगरा से नोएडा आने पर यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरा में कैंटर ने पहले टोल पर किया है। वहीं कृपालु महाराज की बेटी के काफिले ने बाद में टोल पार किया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी टोल पार करने के बाद किस रफ्तार से आगे बढ़ रहा था। एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार का कहना है कि सभी पहलुओं पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed