फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   KP Trust reinstates TP Singh's membership

Prayagraj News: केपी ट्रस्ट ने पूर्व प्रबंध तंत्र के भूमि-भवन आवंटन और नियुक्तियों को किया निरस्त,टीपी सिंह की सदस्यता की बहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
KP Trust reinstates TP Singh's membership
प्रयागराज। एशिया के सबसे बड़े शैक्षणिक ट्रस्ट कायस्थ पाठशाला की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। पूर्व प्रबंधतंत्र की ओर सेे किए गए भूमि-भवन आवंटन के साथ ही नियुक्तियों को निरस्त करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा पूर्व अध्यक्ष टीपी सिंह की सदस्यता बहाल कर दी गई। केपी इंटर कॉलेज के सभागार में हुई इस बैठक में पहला एजेंडा पूर्व अध्यक्ष तेज प्रताप सिंह (टीपी सिंह) की सदस्यता बहाली का लाया गया। इस पर चर्चा के बाद सर्व सम्मति से सदस्यता बहाल करने का निर्णय लिया गया। दूसरा एजेंडा कायस्थ पाठशाला चुनाव-2023 की घोषणा से पूर्व तत्कालीन प्रबंध तंत्र की ओर से जमीन,भवन के आवंटन एवं नियुक्ति के संबंध में लिए गए निर्णयों को भी सर्वसम्मति से निरस्त कर दिया गया। प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की ओर से कायस्थ भवन का रजिस्टर्ड एग्रीमेंट पूर्व प्रबंध तंत्र के साथ किया गया था। सदन ने पूर्ण बहुमत से इसे निरस्त करने का प्रस्ताव पास किया। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुमार नारायण, उपाध्यक्ष वित्त गोपीकृष्ण श्रीवास्तव उपस्थित रहे। अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार सिन्हा ने की। संचालन महामंत्री वीरकृष्ण श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed