फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   KP Trust: Raghvendra Nath became the head of Kayastha School, re-counting was done on the orders of SDM Sadar

KP Trust : राघवेंद्र नाथ बने कायस्थ पाठशाला के चौधरी, एसडीएम सदर कोर्ट के आदेश पर हुई पुनर्मतगणना

Fri, 28 Mar 2025 06:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 28 Mar 2025 06:23 PM IST
सार

चौधरी राघवेंद्र नाथ सिंह कायस्थ पाठशाला के नए अध्यक्ष होंगे। उन्होंने डॉ.सुशील सिन्हा को 76 मतों के अंतर से हराया। खास यह कि पुनर्मतगणना में कुल 17 वोट भी बढ़े मिले। पुनर्मतगणना के दौरान विकास भवन परिसर में दोनों पक्षों के समर्थन दिन भर डटे।

विज्ञापन
KP Trust: Raghvendra Nath became the head of Kayastha School, re-counting was done on the orders of SDM Sadar
केपी ट्रस्ट अध्यक्ष का चुनाव जीतने के बाद समर्थकों से घिरे चौधरी राघवेंद्र नाथ सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चौधरी राघवेंद्र नाथ सिंह कायस्थ पाठशाला के नए अध्यक्ष होंगे। उन्होंने डॉ.सुशील सिन्हा को 76 मतों के अंतर से हराया। खास यह कि पुनर्मतगणना में कुल 17 वोट भी बढ़े मिले। पुनर्मतगणना के दौरान विकास भवन परिसर में दोनों पक्षों के समर्थन दिन भर डटे। सिटी मजिस्ट्रेट समेत अन्य अफसर भी पूरे समय तक मतगणना हाल में मौजूद रहे।

विज्ञापन

कायस्थ पाठशाला अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य के लिए 2023 में 25 दिसंबर को मतदान हुआ था। इसके अगले दिन मतगणना के बाद डॉ.सुशील सिन्हा को मात्र 18 मतों के अंतर से विजयी घोषित किया गया था। उस समय 55 मत अवैध घोषित किए गए थे। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के बॉक्स में पड़े 148 मतों की गिनती नहीं की गई थी।

विज्ञापन

परिणाम के विरोध में दूसरे स्थान पर चौधरी राघवेंद्र नाथ सिंह ने इन 148 मतों को शामिल करते हुए दोबारा मतगणना कराने की मांग की थी। इसकी सुनवाई करते हुए एसडीएम सदर अभिषेक कुमार सिंह ने अपने 22 मार्च के फैसले में विवादित 148 मतों को शामिल करते हुए पुनर्मतगणना का आदेश दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में डीएम की अनुमति के बाद विकास भवन के सभागार में शुक्रवार को भारी फोर्स की मौजूदगी में मतगणना शुरू हुई। एसडीएम के आदेश के क्रम में नायब तहसीलदार चुनाव का पर्यवेक्षक रहे। इनके अलावा डीएम ने भी सिटी मजिस्ट्रेट को पर्यवेक्षक नियुक्त किया। ऐसे में दोनों अफसर पूरी मतगणना के दौरान मतगणना हाल में मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed