{"_id":"5f10a7000aeffc4bdd7e941a","slug":"kotak-mahindra-bank-scam-16-other-names-also-surfaced-in-embezzlement-of-9-46-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटक महिंद्रा बैंक घोटाला ः 9.46 करोड़ के गबन में 16 अन्य नाम भी आए सामने, तलाश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटक महिंद्रा बैंक घोटाला ः 9.46 करोड़ के गबन में 16 अन्य नाम भी आए सामने, तलाश शुरू
Fri, 17 Jul 2020 12:44 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 17 Jul 2020 12:44 AM IST
सार
क्या है मामला
- बैंक में 9.46 करोड़ के गबन हुआ
- 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल
- 1.02 करोड़ नगद किए जा चुके हैं बरामद
- निशानदेही पर 70 लाख के गहने भी मिल चुके
- 16 अन्य आरोपियों के नाम भी आए हैं सामने
विज्ञापन
कोटक महिंद्रा बैंक
विस्तार
सिविल लाइंस स्थित कोटक महिंद्रा बैंक में 9.46 करोड़ के गबन में जेल भेजे आरोपियों के साथ ही 16 अन्य भी शामिल थे। इन सभी ने मुख्य आरोपी अंशुमान दुबे से मिलीभगत कर गबन की रकम को ठिकाने लगाने में उसकी मदद की थी। विवेचना के दौरान इस बात का खुलासा होने के बाद पुलिस ने इन सभी आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
कोटक महिंद्रा बैंक में गबन का यह मामला अप्रैल में सामने आया था, जिसमें कुल 9.46 करोड़ रुपये की रकम का गबन किया गया था। मामले में नामजद कराए गए मुख्य आरोपी बैंक अफसर अंशुमान दुबे समेत छह लोगाों को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है। जिनकी निशानदेही पर 1.02 करोड़ नगद व 70 लाख के गहने बरामद हुए थे। इन सभी आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट लगाई जा चुकी है।
सूत्रों के मुताबिक, विवेचना के दौरान मामले में 16 अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आई है। इनमें बैंक का कैश मैनेजमेंट देखने वाली कंपनी के सात कर्मचारी शामिल हैं। इसके अलावा बैंक में दो ठेके पर काम करने वाले व्यक्तियों की भी मुख्य आरोपी अंशुमान दूबे से मिलीभगत सामने आई है। सात अन्य ऐसे व्यक्तियों का नाम भी पता चला है जिन्होंने गबन की रकम को ठिकाने लगाने में मुख्य आरोपी की मदद की।
विज्ञापन
इनमें से दो तो उसी के गृहजनपद बस्ती के रहने वाले हैं। नाम सामने आने के बाद पुलिस अब उनकी तलाश में जुट गई है। पता लगाया जा रहा है कि वह वर्तमान में कहां हैं और उनकी गतिविधियां क्या हैं। सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि पुलिस के पास इनके खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं और सभी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास भी शुरू कर दिए गए हैं।
मामले की विवेचना प्रचलित है, ऐसे में ज्यादा कुछ बताया नहीं जा सकता। जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वृजनारायण सिंह, सीओ सिविल लाइंस