{"_id":"64916b6df8af62b8f2040dc6","slug":"kolkata-flight-will-start-from-july-3-alliance-air-will-operate-two-days-a-week-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : तीन जुलाई से शुरू होगी प्रयागराज-कोलकाता उड़ान, एलाइंस एयर करेगा सप्ताह में दो दिन संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : तीन जुलाई से शुरू होगी प्रयागराज-कोलकाता उड़ान, एलाइंस एयर करेगा सप्ताह में दो दिन संचालन
Tue, 20 Jun 2023 02:33 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 20 Jun 2023 02:33 PM IST
सार
कोलकाता उड़ान प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को संचालित होगी। यह विमान दोपहर 12.25 बजे उड़ान भरेगा जो 1.45 घंटे बाद दोपहर 2.10 बजे कोलकाता पहुंच जाएगा। इसी तरह कोलकाता से दोपहर 2.35 बजे यह विमान प्रयागराज के लिए उड़ान भरेगा।
विज्ञापन
प्रयागराज एयरपोर्ट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज से कोलकाता की उड़ान एक बार फिर सोमवार तीन जुलाई से शुरू होने जा रही है। इसका संचालन एलाइंस एयर करेगा। सोमवार की इसकी समय सारिणी भी जारी हो गई। इस उड़ान के शुरू होने के बाद प्रयागराज का 12 शहरों से सीधा हवाई संपर्क हो जाएगा।
विज्ञापन
कोलकाता उड़ान प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को संचालित होगी। यह विमान दोपहर 12.25 बजे उड़ान भरेगा जो 1.45 घंटे बाद दोपहर 2.10 बजे कोलकाता पहुंच जाएगा। इसी तरह कोलकाता से दोपहर 2.35 बजे यह विमान प्रयागराज के लिए उड़ान भरेगा। यहां शाम 4.15 बजे इसका आगमन होगा।
विज्ञापन
यहां आने के बाद यही विमान शाम 4.40 बजे दिल्ली की उड़ान भरेगा। एलाइंस एयर ने इसका न्यूनतम किराया 4215 रुपये निर्धारित किया है। एलाइंस एयर के स्टेशन मैनेजर मुकेश जायसवाल ने बताया कि एटीआर श्रेणी के इस विमान में कुल 72 सीटें रहेंगी।
विज्ञापन
इन शहरों के लिए है सीधी विमान सेवा
इंडिगो : मुंबई, पुणे, बंगलुरू, भुवनेश्वर, रायपुर, दिल्ली, इंदौर, भोपाल, लखनऊ, देहरादून।
एलाइंस एयर : बिलासुपर, देहरादून, दिल्ली, कोलकाता (तीन जुलाई से )।
कोलकाता उड़ान तीन जुलाई से शुरू हो रही है। प्रयास किया जाएगा कि इसके फेरे दो की बजाय सप्ताह में चार से पांच दिन हो। नागपुर उड़ान के लिए भी प्रयास किया जा रहा है।- केशरी देवी पटेल, सांसद एवं अध्यक्ष प्रयागराज एयरपोर्ट सलाहकार समिति।