फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Knihar reservoir built in , Birdwatching

कनिहार में बनेगा जलाशय, पक्षीविहार

Thu, 31 Mar 2016 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 31 Mar 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
Knihar reservoir built in , Birdwatching
इलाहाबाद व‌िकास प्राध‌िकरण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
झूंसी के कनिहार में 162 एकड़ जमीन जल्द भव्य जलाशय और पक्षी विहार के रूप में तब्दील होगी। इसे बहुउद्देशीय इस्तेमाल के लिए तैयार किया जाएगा। इसके साथ सिविल लाइंस स्थित पीडी टंडन पार्क में भूमिगत पार्किंग और ऊपर पार्क तथा शहर में जल्द बड़ा ऑडिटोरियम भी बनेगा। यह सभी काम इलाहाबाद विकास प्राधिकरण (एडीए) कराएगा। बुधवार को एडीए बोर्ड की बैठक में इस पर निर्णय लिया गया। इसके साथ अन्य अहम फैसले हुए। साथ ही वित्तीय वर्ष 2016-17 के बजट को स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन


कनिहार में खाली पड़ी जमीन कागजों में तालाब के रूप में दर्ज है, लेकिन मौके पर समतल हैै और लोग उस पर कब्जा करके खेती कर रहे हैं। कमिश्नर राजन शुक्ला की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में उनकी अनुमति से डीएम संजय कुमार के प्रस्ताव पर इस बड़े क्षेत्रफल वाली जमीन को बहुउद्देशीय इस्तेमाल के लिए तैयार करने पर सहमति बनी। तय हुआ कि ग्राम प्रधान से सहमति से डीएम एडीए को यह जमीन नि:शुल्क उपलब्ध कराएंगे। डीएम से लिखापढ़ी में एडीए को जमीन मिलने के बाद यहां काम होगा। उपाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि इसे मलेशिया के संटोशा पार्क की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। संटोशा पार्क की भांति इसमें भी आकर्षक वाटर लेजर शो को भी व्यवस्था होगी।

विज्ञापन


डीएम ने शहर में ऑडिटोरियम का भी प्रस्ताव रखा। तय हुआ कि इसके लिए एडीए को नजूल या राजकीय आस्थान की जमीन नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। सिविल लाइंस में पार्किंग की गंभीर समस्या को देखते हुए डीएम ने ही पीडी पार्क में पार्किंग का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से मान लिया गया। बैठक में वित्त नियंत्रण आरएन सिंह ने 719.54 करोड़ रुपये आय एवं 690.06 करोड़ रुपये व्यय वाला बजट पेश किया। इसमें लैंड बैंक के लिए 150 करोड़ का प्रावधान किया गया था। उपाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही दो हिस्सों में करीब 50 एकड़ जमीन समझौते के आधार पर ली जाएगी। बोर्ड सदस्य पार्षद राजू शुक्ला, अतहर रजा लाडले एवं आनंद सोनकर ने लैंड बैंक बढ़ाने के लिए बजट 200 करोड़ रुपये करने का सुझाव दिया, जिसे मान लिया गया। बैठक में नगर आयुक्त देवेंद्र कुमार पांडेय, एडीए सचिव वंदना त्रिपाठी समेत एडीए एवं अन्य विभागों के अफसर मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


बोर्ड बैठक में हुए अन्य फैसले
0 ग्रीन बिल्डिंग के निर्माण तो प्रोत्साहन देने के लिए पांच प्रतिशत अतिरिक्त नि:शुल्क एफएआर की अनुमति।
0 पांच हजार वर्गमीटर या उससे अधिक क्षेत्रफल वाली इमारतों में रूफ टॉप सोलर पावर प्लांट अनिवार्य।
0 नैनी की ओर यमुना किनारे खाली जमीन पर पर्यावरण पार्क, नगर निगम को जमीन को भी इसमें शामिल करने पर सहमति।
0 पेंशन व्यवस्था के अंतर्गत निदेशक स्थानीय निधि लेखा परीक्षा से प्रपत्र छ पर रिपोर्ट प्राप्त करना।
0 कर्मियों को अवशेष छठे वेतनमान के एरियर का भुगतान।
0 मृतक आश्रितों को सेवायोजित करने पर सहमति।
0 इलाहाबाद महायोजना 2041 तैयार करने की अनुमति।
00
पुरानी इमारतों में भी लगेगा सोलर प्लांट
इलाहाबाद(ब्यूरो)। शहर में पुरानी बड़ी इमारतों में भी रूफ टॉप सोलर पावर प्लांट लगेगा। बोर्ड बैठक में तय हुआ कि ऐसी इमारतों का सर्वे कर सूची तैयार की जाए। इसे अगली बोर्ड बैठक में प्रस्तुत किया जाए, फिर निर्णय लिया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed