फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kisan Mahapanchayat will be held in Delhi on March 14: Tikait

दिल्ली में 14 मार्च को होगी किसान महापंचायत : टिकैत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Kisan Mahapanchayat will be held in Delhi on March 14: Tikait
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) अपनी सभी मांगों को लेकर राजधानी दिल्ली में 14 मार्च को एक दिवसीय किसान महापंचायत करेगा। इसमें देश भर के किसान हिस्सा लेंगे। महापंचायत के पहले गणतंत्र दिवस के दिन 26 जनवरी को देश भर में ब्लॉक व तहसील स्तर पर ट्रैक्टर परेड निकाली जाएगी। इसके बाद देश का किसान 16 फरवरी को भारत बंद के साथ-साथ खेती किसानी के सभी कार्य एक दिन के लिए रोक देगा।
विज्ञापन

यह ऐलान भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किया। वे माघ मेला क्षेत्र में चल रहे चार दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के अंतिम दिन किसान महापंचायत को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने गन्ना के मूल्य में प्रति क्विंटल केवल 20 रुपये की बढ़ोतरी की है। किसानों को उम्मीद थी कि गन्ने का मूल्य कम से कम 400 रुपये से अधिक घोषित किया जाएगा। सरकार के इस निर्णय से किसानों को घोर निराशा हुई है।
विज्ञापन

दिन प्रतिदिन खेती की लागत बढ़ती जा रही है। इसके अनुपात में किसानों को फसल का वाजिब दाम नहीं मिल रहा है। अपना हक पाने के लिए हम सबको मिलकर संगठन को ग्राम स्तर पर मजबूत करना होगा। युवाओं का कार्य अधिकारियों और मंत्रियों को ज्ञापन देना नहीं है। उन्हें वरिष्ठ साथियों के साथ मिलकर जमीन पर कार्य करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापंचायत में योग आश्रम के आचार्य ने किसानों को कृषि कार्यों के साथ-साथ धर्म के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया। अधिवेशन में आए भाकियू के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों ने भी किसानों की समस्याओं और संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की।

राष्ट्रीय अधिवेशन के अंतिम दिन गौरव टिकैत, राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन, उप्र के अध्यक्ष राजपाल शर्मा, युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह, राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा, पवन खटाना, विजेंद्र सिंह यादव, कुशलपाल आर्य, डॉ सिंह, अनिल यादव आदि ने हिस्सा लिया। महापंचायत की अध्यक्षता शालिग्राम यादव और संचालन राष्ट्रीय महासचिव ओमपाल मलिक ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed