फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kinner Akhara: Lakshmi Naran Say- The educated women, the heritage of the nation

किन्नर अखाड़ाः लक्ष्मी नाराण बोलीं- शिक्षित नारी ही परिवार, राष्ट्र की धरोहर

Fri, 08 Mar 2019 12:21 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 08 Mar 2019 12:21 AM IST
सार

किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने कहा है कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में बेटियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन
Kinner Akhara: Lakshmi Naran Say- The educated women, the heritage of the nation
kinnar - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने कहा है कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में बेटियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उनमें आत्मविश्वास और स्वाभिमान का भाव पैदा करें। शिक्षित नारी परिवार और राष्ट्र की धरोहर बनती हैं। भारत की मातृशक्ति ने विद्या और आध्यात्मिक बल से विश्व में श्रेष्ठता सिद्ध की है। नारी के मान-सम्मान से समाज और राष्ट्र की गरिमा बढ़ती है। संस्कृति, संस्कार और आध्यात्मिक ज्ञान की समृद्धि में मातृशक्ति की सेवाएं अद्वितीय हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को किन्नर अखाड़े की ओर से शिक्षा, चिकित्सा, समाजसेवा, साहित्य व विभिन्न अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित की गईं।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि मेजा विधायक नीलम करवरिया ने कहा, नारी का सबसे पवित्र रूप मां है। उसे ईश्वर से भी बढ़कर माना गया है क्योंकि ईश्वर की जन्मदात्री भी नारी ही रही है। कार्यक्रम अध्यक्ष यूपी बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव ने कहा कि महिला सम्मान के बिना समाज का विकास संभव नहीं है। महिला और पुरुष एक दूसरे के पूरक हैं।  विशिष्ट अतिथि स्वच्छता समिति की सलाहकार सलोनी गोयल ने कहा कि जिस परिवार में महिलाओं का सम्मान होता है, वही परिवार संपन्नता की ओर जाता है। महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर में हुए समारोह का संचालन वरिष्ठ शिक्षक नेता डॉ.शैलेश कुमार पांडेय ने किया।
विज्ञापन


किन्नर अखाड़े की ओर से सम्मानित होने वालों में सलोनी गोयल,  नीलम करवरिया विधायक मेजा, नीना  श्रीवास्तव सचिव यूपी बोर्ड, कावेरी अधिकारी प्रधानाचार्य टैगोर पब्लिक स्कूल, सुष्मिता कानूनगो प्रिंसिपल एमपीवीएम, पहल संस्था की अध्यक्ष डॉ.वंदना सिंह,अल्पना डे प्रधानाचार्या गंगागुरुकुलम, मोनिका दत्ता, प्रधानाचार्या पतंजलि ऋषिकुल, डॉ.शांति चौधरी, मेडिकल कालेज, डॉ वंदना सिंह. ज्योति शुक्ला, खण्ड शिक्षा अधिकारी नाजिया नफीस समाजसेवी केराशि कुमार, डॉ.रंजना त्रिपाठी असिस्टेंट प्रोफेसर आर्य कन्या डिग्री कालेज. डॉ.रुबी, प्रधानाचार्य वंदना श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य प्राथमिक विधालय अंदावा, रेनूराज सिंह, डॉ.योगेश्वरी, डॉ. माया द्विवेदी,डॉ  इंदु  सिंह डा नलिनी रस्तोगी, डॉ.जया खेर, रेखा वैद, सौम्या मालवीय अनुपमा द्विवेदी, आचार्य डॉ सुमन शर्मा, पूनम किशोर, कोमल शुक्ला, रिनी येसु आदि शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किन्नर अखाड़े की प्रयागराज यात्रा से जुड़ी कमल किशोर ’कमल’ के छायाचित्रों की प्रदर्शनी आठ मार्च को 2.30 बजे निराला आर्ट गैलरी में लगाई जाएगी। अखाड़ा प्रमुख लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी इसका उद्घाटन करेंगी।
किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने कहा है कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में बेटियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed