फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   kinnar shahi snanan with

जूना के शाही स्नान में माइयों के बाद रहेंगा किन्नर अखाड़ा

Tue, 15 Jan 2019 01:40 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 15 Jan 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
kinnar shahi snanan with
जूना अखाड़ा - फोटो : अमर उजाला
 पहले शाही स्नान पर्व पर मंगलवार को किन्नर अखाड़ा, जूना अखाड़े के साथ रहेगा। शाही स्नान पर्व के तहत शोभायात्रा में सबसे आगे पंचदशनाम जूना अखाड़ा, फिर पंचअग्नि अखाड़ा, पंचदशनाम आवाहन अखाड़ा, दशनामी संन्यासी माताएं और अंत में किन्नर अखाड़ा शामिल होगा। सोमवार को किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी और जूना के संरक्षक श्रीमहंत हरिगिरि, जगद्गुरु पंचानंद गिरि के साथ क्रम तय किया गया।
विज्ञापन


किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कहा, जूना के साथ शाही स्नान में डुबकी लगाने के बाद हम शाम को संगम तट पर पंरपरा के मुताबिक त्रिकाल संध्या पूजन करेंगे। वहीं कंप्यूटर बाबा ने सोमवार को किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर से मुलाकात करके उन्हें जूना अखाड़े के साथ आने पर बधाई दी। साथ ही कहा, किन्नर संन्यासी उपेक्षा नहीं सम्मान के हकदार हैं।
विज्ञापन


रेती पर लहराई निर्मल की धर्मध्वजा
प्रयागराज। कुंभ पर्व में निर्मल पंचायती अखाड़े की छावनी में सोमवार को संतों की मौजूदगी में धर्मध्वजा स्थापित की गई। कीर्तन और गुरुवाणी के बीच संतों ने जयकारे भी लगाए। कार्यक्रम में अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह, जनार्दन हरि, महंत तेजा सिंह, महंत भगवंत भजन सिंह, महंत लक्ष्मण सिंह, सचिव महंत देवेंद्र सिंह शास्त्री, पक्की संगत के महंत ज्ञान सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवेश रंजन बने प्रयाग प्रभारी
प्रयागराज। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के लिए पं. देवेश रंजन त्रिपाठी को प्रयाग प्रभारी, पं पूर्णेन्दु मिश्र को जिला अध्यक्ष, पं.रचित पांडेय को महामंत्री, पं.संदीप तिवारी को उपाध्यक्ष, पंअरुण शुक्ल एवं पं लालजी तिवारी को क्त्रस्मश: संयोजक गंगापार व यमुनापार को परिषद के विभिन्न पदों की शपथ दिलाई गई। बायोवेद जैव विज्ञान संस्थान में परिषद के संस्थापक पं जुगल किशोर तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक मेें इस आशय का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed