फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kill the daughter, mother hanged

पति से विवाद पर बेटी को मार मां ने फांसी लगाकर जान दी

Tue, 09 Jul 2019 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Kill the daughter, mother hanged
Kill the daughter, mother hanged - फोटो : KAUSHAMBI
पति से विवाद पर बेटी को मार मां ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन

खाना बनाने को लेकर हुए झगड़े के बाद उठाया आत्मघाती कदम
पत्नी व बेटी के शव देख युवक ने भी किया खुदकुशी का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
बारा (कौशाम्बी)। कौशाम्बी कोतवाली के गुरौली गांव में सोमवार को पति से खाना बनाने को लेकर हुए विवाद से खफा एक विवाहिता ने डेढ़ साल की बेटी को फंदे पर लटका फांसी लगा खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी पर पहुंचे पति ने भी आत्महत्या का प्रयास किया। सूचना पर विवाहिता के मायके वालों ने हंगामा करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने शांत करा दिया।

कौशाम्बी कोतवाली के गुरौली गांव निवासी संजय बाबू की शादी 14 जुलाई 2016 को बांदा जिले के कालिंजर कोतवाली अंतर्गत आनंद गांव निवासी रामसजीवन की बेटी ऊषा (24) के साथ हुई थी। संजय चार भाई हैं। सभी अलग-अलग रहते हैं। संजय भी अपनी पत्नी ऊषा व डेढ़ साल की बच्ची निशा के साथ एक छप्परनुमा कमरे में रहता है। सोमवार सुबह खाना बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। इसके बाद संजय घर पर छप्पर डलवाने के लिए मजदूर बुलाने चला गया। दस बजे के करीब संजय घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी खटखटाने के बाद दरवाजा नहीं खुला। तब तक मोहल्ले वालों की भीड़ जुट गई। छत पर जाकर खप्पर हटाकर देखा गया तो मां-बेटी के शव फंदे पर झूल रहे थे। शव देख संजय सुधबुध खो बैठा। जान देने के लिए उसने जमीन पर सिर पटक कर खुद को घायल कर लिया। गांव के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में गुरौली चौकी पुलिस पहुंची और घायल संजय को जिला अस्पताल ले गई। संजय को फिलहाल हिरासत में रखा गया है। घटना की जानकारी पर मायके वाले पहुंचे और संजय को बुलाने की जिद कर हंगामा करने लगे। पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। शाम को मां-बेटी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed