फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kidnapping Varanasi youth kidnapped by car, demanded ransom of 20 lakh

कार दिलाने का झांसा देकर वाराणसी के युवक का अपहरण, मांगी 20 लाख की फिरौती

Mon, 10 Aug 2020 01:38 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 10 Aug 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
Kidnapping Varanasi youth kidnapped by car, demanded ransom of 20 lakh
अपहरण - फोटो : Getty
औद्योगिक क्षेत्र के सड़वा कालोनी से शनिवार देर रात वाराणसी के एक युवक के अपहरण की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस के भी हाथ पाव भी फूल गए। आनन-फानन में सक्रिय हुई पुलिस ने उसे अपहरण के आरोपी के गेस्ट हाउस से बरामद कर लिया। अपहृत युवक का कहना है कि उसके दोस्तों ने ही सफारी कार दिखाने के झांसा देकर उसे यहां बुलाया और फिर एक गेस्ट हाउस में बंधक बनाकर उसके घर पर उसी से फोन कराकर 20 लाख की फिरौती मांगी। 
विज्ञापन


 वाराणसी जनपद के भेलूपुर थाना अंतर्गत बड़ी बेगी निवासी सुनील सिंह यादव पुत्र राम शरण सिंह यादव इलाहाबाद विश्वविद्यालय का छात्र था। वहीं पर पढ़ाई के दौरान उसकी अनमोल पांडेय निवासी रामपुर, औद्योगिक क्षेत्र से मित्रता हुई थी। सुनील का कहना है कि आठ अगस्त को उसके परिचित अनमोल पांडेय ने सफारी गाड़ी दिखाने के बहाने उसे औद्योगिक क्षेत्र बुलाया।
विज्ञापन


जहां सड़वा के समीप वह रुका तो पहले से मौजूद पवन पांडेय, सच्चिदानंद सिंह यादव निवासी सड़वा कॉलोनी व तीन अज्ञात लोगों के साथ असलहा सटाकर उसे बाइक पर बैठाकर एक गेस्ट हाउस में ले गए। जहां कमरे में बंदकर उसे मारा पीटा और 20 लाख की फिरौती मांगी। परिजन प्रयागराज पुलिस से संपर्क किए। सूचना पर सक्रिय हुई औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने सुनील सिंह यादव को पवन पांडेय के गेस्ट हाउस से बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पुलिस अपहरण व फिरौती की बात से इनकार कर रही है। सीओ करछना आशुतोष तिवारी का कहना है कि सुनील सिंह एक महंगे कोचिंग सेंटर में पढ़ता था। जिसकी फीस करीब 3.45 लाख रुपये है। जिसमें से मात्र एक लाख रुपये ही सुनील ने जमा किया था। छह महीने बाद 50 हजार वापस भी ले लिया था। कुछ और पैसे उसने अनमोल पांडेय से लिए थे। उसी पैसे के लेन देन का विवाद था। अपहरण व फिरौती की बात गलत है। दूसरे पक्ष से भी पूछताछ की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed