{"_id":"627d4eb91dd81a6fbb196083","slug":"kidnapping-of-girl-student-from-civil-lines-police-engaged-in-investigation-after-registering-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : सिविल लाइंस से छात्रा का अपहरण, रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : सिविल लाइंस से छात्रा का अपहरण, रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस
Fri, 13 May 2022 01:09 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 13 May 2022 01:09 AM IST
सार
सूचना पर पुलिस ने आस पास के सीसीटीवी फुटेज को चेक किया। एचडीएफसी बैंक के पास लगे कैमरे में वह अकेले पैदल जाती दिख रही थी। वह बार बार अपने पीछे मुड़कर भी देख रही थी। इसके बाद उसकी लोकेशन नहीं मिली।
विज्ञापन
अपहरण
- फोटो : Social Media
विस्तार
सिविल लाइंस से बुधवार को एक छात्रा का अपहरण कर लिया गया। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आस पास के थानों को भी जानकारी दी गई है। नवाब यूसुफ रोड की रहने वाली एक छात्रा सिविल लाइंस स्थित एक स्कूल में पढ़ती है।
विज्ञापन
बुधवार को सुबह करीब 11 बजे वह घर वालों से यह कहकर निकली कि कापी लेने जा रही है। जब वह काफी देर तक घर वापस नहीं लौटी घर वाले ढूंढने लगे लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस ने आस पास के सीसीटीवी फुटेज को चेक किया। एचडीएफसी बैंक के पास लगे कैमरे में वह अकेले पैदल जाती दिख रही थी। वह बार बार अपने पीछे मुड़कर भी देख रही थी। इसके बाद उसकी लोकेशन नहीं मिली।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर सिविल लाइंस ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज क लिया गया है। आस पास के थानों में छात्रा की फोटो भेजकर पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उसके नंबर को सर्विलांस पर भी लगाया गया है।