फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kidnapping of a teenager who came out of the house, father filed a case

प्रयागराज : घर से बाहर निकली किशोरी का अपहरण, पिता ने दर्ज कराया मुकदमा

Sun, 14 May 2023 04:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 14 May 2023 04:23 PM IST
सार

थाना क्षेत्र की एक नाबालिग किशोरी का घर से अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Kidnapping of a teenager who came out of the house, father filed a case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

थाना क्षेत्र की एक नाबालिग किशोरी का घर से अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। बहरिया थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री का अपरहण लखन चौराहा धमौर निवासी मोहम्मद साहिब अली ने कर लिया है।

विज्ञापन

 

पुलिस को बताया गया कि रात 9 बजे किसी काम से किशोरी जब घर से बाहर निकली तो मोहम्मद साबिर अली उसे अपहत कर लिया। मामला दो संप्रदाय के बीच के होने से पुलिस सक्रिय हो गई है। किशोरी की बरामदगी और आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है। मामले में आईपीसी की धारा 166 और 163 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। थाना अध्यक्ष बहरिया रमेश कुमार सिंह ने बताया कि लड़की की बरामदगी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है और जल्द ही उसको बरामद करके आरोपी को जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed