फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kidnapped woman murdered, skeleton recovered from the forest

Prayagraj News: अपहृत महिला की हत्या, जंगल से बरामद किया कंकाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped woman murdered, skeleton recovered from the forest
Urmila devi
मेजा से चार महीने पहले महिला के अपहरण मामले में सोमवार को सनसनीखेज खुलासा हुआ। पता चला है कि अगवा करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। आरोप रिश्ते में ननद लगने वाली महिला व एक मौलाना पर है जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी निशानदेही पर मांडा स्थित जंगल से महिला का कंकाल भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन

उर्मिला देवी(45) मेजा के उरुवा की रहने वाली थी। पति वीरेंद्र गुप्ता उरुवा चौराहे पर ही मिठाई की दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि छह अप्रैल को पत्नी उर्मिला को उनके मामा की बेटी गुड़िया और मौलाना पिंटू अंसारी निवासी भारतगंज मांडा अपने साथ लेकर गए थे। आरोप है कि पत्नी के नहीं लौटने पर सात अप्रैल को जब वह गुड़िया के घर पहुंचा तो वहां उसने पिंटू के साथ मिलकर धमकी दी। कहा कि दो लाख रुपये दो वरना तुम्हारी पत्नी को बेच देंगे। वह पत्नी की तलाश में जुटा रहा और कोई खबर नहीं मिलने पर चार मई को दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व अपहरण का मुकदमा लिखाया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि पिछले साल बेटे के इलाज के लिए झाड़फूंक करने के बहाने पिंटू ममेरी बहन गुड़िया के जरिये उसके घर आने-जाने लगा था। फिर रुपये दोगुना करने के नाम पर 9.5 लाख रुपये ले लिए। साल भर बाद समय पूरा होने पर जब उसने पैसे वापस मांगे तो छह अप्रैल को रुपये लौटाने के बहाने पत्नी को साथ ले जाकर लापता कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे हुआ खुलासा
मेजा पुलिस के मुताबिक, मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी हाईकोर्ट चले गए। जहां से उन्हें गिरफ्तारी से राहत मिल गई। हालांकि सर्विलांस व अन्य माध्यमों से सुरागरशी की जाती रही और कॉल डिटेल व मोबाइल लोकेशन आदि से दोनों की भूमिका संदिग्ध पाई गई। सोमवार को दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गई तो उनकी बातों में विरोधाभास मिला। शक होने पर सख्ती से पूछताछ की गई तो दोनों ने हत्या करने की बात कबूली, जिसे सुनकर पुलिसकर्मी भी स्तब्ध रह गए।

पत्थर से कूंच दिया था सिर
दावा है कि आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया कि उन्होंने छह अप्रैल को ही बहाने से प्रयागपुर जंगल में ले जाकर उर्मिला की हत्या कर दी थी। पत्थर से उसका सिर कूंच दिया था और फिर शव वहीं फेंककर भाग निकले थे। यह जानकारी मिलने के बाद पुलिस उन्हें लेकर मांडा स्थित घटनास्थल पहुंची जहां महिला का कंकाल बरामद हुआ। पुलिस के सूचना देने पर पहुंचे पति ने मौके पर मिले चूड़ियों के टुकड़े व कपड़ों से पहचान की।
दोनों आरोपियों के थे करीबी संबंध

पुलिस ने बताया कि जांच पड़ताल में सामने आया है कि दोनों आरोपी एक ही क्षेत्र के रहने वाले थे और उनमें करीबी संबंध थे। मौलाना झाड़फूंक करता है और इसी संबंध में एक बार दोनों की मुलाकात हुई थी। इसके बाद ही दोनों में बातचीत होने लगी और फिर वह उसके घर भी जाने लगा। उधर हत्या के खुलासे के बाद मृतका के घर में मातम छाया हुआ है।


अब तक कि जांच में यही बात सामने आई है कि रुपये हड़पने की नीयत से महिला का अपहरण कर उसकी हत्या की गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कंकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विवेक चंद्र यादव, डीसीपी यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed