फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   kidnapped student shot dead in Naini, Father allegation on landlord son

दो दिन से अपहृत पूर्व प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या, पिता ने मकान मालिक के बेटे पर लगाया आरोप

Sat, 29 Dec 2018 10:18 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Sat, 29 Dec 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
kidnapped student shot dead in Naini, Father allegation on landlord son
शव के गांव पहुंचने पर परिजनों में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला

नैनी से दो दिन पहले अगवा हुए लोटाढ़ के पूर्व प्रधान ज्ञान चन्द्र सोनी के बेटे अमन वर्मा (16) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वह नैनी में रहकर पढ़ाई करता था। नौवीं के छात्र अमन वर्मा की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पिता ने मकान मालिक के बेटे पर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


उधर, पोस्टमार्टम के बाद शव उसके पैतृक गांव लोटाढ़ के गुरुदत्तकापूरा गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। मां सुमन देवी तो रोते-रोते बदहवास हो गई है। बता दें कि लोटाढ़ गांव के पूर्व प्रधान ज्ञान चन्द्र सोनी के दो बेटों में बड़ा अमन वर्मा नैनी के एक विद्यालय में कक्षा नौवीं का छात्र था। वह नैनी के चकराना तिवारी सीओडी गेट चाका में कमलेश तिवारी के मकान में किराए का कमरा लेकर पढ़ाई करता था।
विज्ञापन


पिता ज्ञानचन्द्र सोनी का आरोप है कि 27 दिसंबर को रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे मकान मालिक का बेटा आकाश तिवारी बेटे के कमरे में आया और उसे जबरन कहीं लेकर चला गया। दूसरे दिन जानकारी मिलने पर अमन की खोजबीन की लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। इस पर नैनी थाने में एक रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। 29 दिसंबर को एक युवक की लाश बारा थाना क्षेत्र में बरामद होने की सूचना मिलने पर मौके पर गया तो बेटे अमन की ही लाश निकली। उसकी गोली मारकर हत्या की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को अमन का शव घर लाया गया तो कोहराम मच गया। लोग बताते हैं कि अमन मेधावी छात्रों में से एक था। इसीलिए पूर्व प्रधान ज्ञान चन्द्र वर्मा ने किराए का कमरा दिलाकर पढ़ाई के लिए उसे नैनी भेजा था। मां, बेटे की लाश देख रोते-रोते पागल सी हो गई है। एसपी यमुनापार दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है जल्द ही वह पकड़ में आ जाएगा। उधर, सिरसा के छतवा गंगा घाट पर अमन का अंतिम संस्कार किया गया। मौके पर मेजा, बारा, करछना सहित कई थानों की पुलिस फोर्स मुस्तैद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed