फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kidnapped child killed for not getting ransom, body thrown on hill in Mirzapur

छठवीं के छात्र की अपहरण कर हत्या, शव मिर्जापुर में पहाड़ी पर फेंका, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 26 Aug 2021 10:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 26 Aug 2021 10:24 PM IST
सार

मृतक छात्र अंदावा का रहने वाला था। उसका पिता टेंपो चलाता है। 19 अगस्त को दोपहर 3.30 बजे वह कुछ सामान लेने के लिए घर से निकला और फिर नहीं लौटा। बहुत खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चलने पर 21 अगस्त को परिजनों ने सरायइनायत थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।

विज्ञापन
Kidnapped child killed for not getting ransom, body thrown on hill in Mirzapur
Prayagraj News : अंकित (फाइल फोटो)। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

सरायइनातय में रहने वाले छठवीं कक्षा के छात्र अंकित (12) पुत्र मूलचंद की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। दो अपहरणकर्ता उसे अगवा कर मिर्जापुर स्थित पहाड़ी पर ले गए और फिर शव फेंककर भाग आए। फोन से फिरौती की रकम मांगने पर पुलिस ने ट्रेस कर उन्हें पकड़ा तो छात्र की हत्या का खुलासा हुआ। उनकी निशानदेही पर एक टीम मिर्जापुर पर पहुंचकर दिनभर खोजबीन में जुटी रही लेकिन शव बरामद नहीं हो सका। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन


मृतक छात्र अंदावा का रहने वाला था। उसका पिता टेंपो चलाता है। 19 अगस्त को दोपहर 3.30 बजे वह कुछ सामान लेने के लिए घर से निकला और फिर नहीं लौटा। बहुत खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चलने पर 21 अगस्त को परिजनों ने सरायइनायत थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस तलाश में जुटी रही लेकिन छात्र की कोई खबर नहीं मिली। बुधवार दोपहर और शाम को छात्र के परिजनों के पास अज्ञात नंबर से फोन कर 30 लाख फिरौती मांगी गई। रुपये न देने पर बच्चे की हत्या की धमकी दी गई।

विज्ञापन

Kidnapped child killed for not getting ransom, body thrown on hill in Mirzapur
Prayagraj News : मिर्जापुर पहाड़ी पर शव की खोजबीन करते पुलिसकर्मी। - फोटो : प्रयागराज

परिजनों की सूचना पर पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से नंबर ट्रेस किया और फिर कोरांव निवासी दो युवकों को हिरासत में ले लिया। कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने सनसनीखेज खुलासा किया। बताया कि उन्होंने छात्र की हत्या कर दी है और मिर्जापुर स्थित पहाड़ी पर फेंक दिया है। इस जानकारी पर बृहस्पतिवार को पुलिस की एक टीम मिर्जापुर के ड्रमंडगंज पहुंचकर दिनभर तलाश में जुटी रही लेकिन शव बरामद नहीं किया जा सका।

रुपयों के लिए किया था अपहरण
सूत्रों के मुताबिक, हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि उन्होंने रुपयों की लालच में यह वारदात की। दरअसल दोनों का मृतक छात्र के बारा स्थित ननिहाल में आना-जाना था और इसी वजह से छात्र भी उन्हें अच्छी तरह से पहचानता था। पिछले दिनों उन्हें जानकारी मिली कि मृतक छात्र के पिता ने अपनी पैतृक जमीन एक बिल्डर के हाथों 70 लाख में बेची है। जिसके बाद उन्होंने उसके बेटे को अगवा कर फिरौती वसूलने की योजना बनाई।

Kidnapped child killed for not getting ransom, body thrown on hill in Mirzapur
Prayagraj News : मिर्जापुर पहाड़ी पर शव की खोजबीन करते पुलिसकर्मी। - फोटो : प्रयागराज
इसलिए करनी पड़ी हत्या
सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने यह भी बताया है कि उनकी योजना फिरौती वसूलकर छात्र को छोड़ देने की थी, लेकिन वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाए। दरअसल तय योजना के मुताबिक, 19 अगस्त को उन्होंने बहाने से छात्र को घर से बाहर बुलाया। इसके बाद घुमाने का झांसा देकर उसे अपने साथ मिर्जापुर के ड्रमंडगंज ले गए। वहां से जब छात्र ने वापस चलने को कहा तो उसे मारने-पीटने के साथ धमकाया। इस पर छात्र चीखने-चिल्लाने लगा। जिस पर वह डर गए और पहाड़ी पर ले जाकर उसकी हत्या कर दी। फिर शव फेंककर भाग निकले।

सोचा था, मिल जाएंगे रुपये
हत्या के बाद फिरौती मांगने के सवाल पर दोनों ने बताया कि उन्होंने सोचा था कि छात्र के परिवारवाले उन्हें रुपये दे देंगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें ट्रेस कर लिया। आरोपियों से देर रात तक पूछताछ जारी रही। मामले में पुलिस अफसर फिलहाल कुछ भी बोलने से इंकार करते रहे। डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि गुमशुदगी दर्ज है। जांच पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed