फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kidnapped businessman murdered, body dumped in Bhadohi

कारोबारी अपहरण कर कत्ल, भदोही में फेंका शव

Thu, 05 Jan 2017 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 05 Jan 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped businessman murdered, body dumped in Bhadohi
इलाहाबाद - फोटो : allahabad
सरायममरेज में भंडा गांव निवासी कारोबारी लाल बहादुर सिंह (53) क ा बोलेरो सवार बदमाशों ने अपहरण के बाद कत्ल कर दिया। शव भदोही में रामनगर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। मंगलवार सुबह भदोही पुलिस ने अज्ञात में शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, कारोबारी के अपहरण की सूचना देने घरवाले सरायममरेज थाने गए तो उन्हें भगा दिया गया। बुधवार सुबह शव भदोही में मिलने की खबर फैली तो लोग भड़क गए। आक्रोशित लोगों ने जंघई-दुर्गागंज मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। लगभग पांच घंटे बाद दोबारा गांव वाले रिपोर्ट लिखे जाने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर आ गए। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन


लाल बहादुर सिंह दूध के कारोबार के साथ पशुओं की खरीद-फरोख्त करते थे। घर से लगभग सौ मीटर दूर लाल बहादुर ने पशुशाला बनाई थी। वहीं रात में सोते थे। सोमवार रात लगभग नौ बजे वह घर से पशुशाला में सोने चले गए। मंगलवार सुबह घरवाले गए तो लाल बहादुर नहीं मिले। गांव के लोगों ने बताया कि रात में एक बोलेरो आई थी। जिसमें आधा दर्जन लोग बैठे थे। बोलेरो पशुशाला तक गई थी। कारोबारी के अपहरण की आशंका से चिंतित  घरवाले जंघई चौकी और फिर सरायममरेज थाने गए। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई के बजाय घरवालों को डांट कर भगा दिया। उधर 
विज्ञापन


मंगलवार सुबह भदोही में रामनगर गांव के सामने रेलवे ट्रैक पर एक अधेड़ का दो टुकड़ों में शव मिलने की खबर आई। बाद में शिनाख्त कारोबारी के रूप में हुई। खबर मिलते ही ग्रामीण जुट गए। पुलिस की लापरवाही से आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया। हंगामे की सूचना पर सरायममरेज समेत कई थानों की फोर्स पहुंची। पुलिस कारोबारी के घरवालों को लेकर भदोही गई। शिनाख्त के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। दोपहर लगभग तीन बजे एक बार फिर घरवालों ने ग्रामीणों के साथ चक्काजाम कर दिया। मांग थी कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखकर गिरफ्तार किया जाए। बवाल के बाद सरायममरेज थाने में अपहरण और हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ। घरवालों ने गांव के पांच संदिग्धों के नाम बताए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लाल बहादुर सिंह का परिवार काफी संपन्न था। चार बेटे और एक बेटी में सबसे छोटे बेटे दिलीप की एक माह पहले ही शादी हुई है। लाल बहादुर के बेटे मुंबई में रहकर कारोबार करते हैं। शादी में सब घर आए हुए हैं। जहां एक माह पहले घर में खुशी का माहौल था वहीं कारोबारी क ी मौत के बाद घर में मातम है। पत्नी विजय कुमारी की आंखों से आंसू थम नहीं रहे हैं। वहीं पिता की मौत से बेटे भी बेहाल हैं। 


घरवालों की तहरीर पर सरायममरेज थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। घरवालों ने कुछ लोगों पर शक जताया है लेकिन सीधे तौर पर कोई वजह नहीं बता पा रहे हैं। सभी बिंदुओं की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।---मुन्ना लाल एसपी गंगापार। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed