फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Khushrobagh electricity cut off

खुसरोबाग की ३३केवी लाइन ब्रेक डाउन, मचा हड़कंप

Wed, 11 Sep 2019 01:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Khushrobagh electricity cut off
कमिश्नर-डीएम दफ्तर से घनघनाए फोन, डफरिन अस्पताल के मीटर रूम में नमी के चलते आया फाल्ट
विज्ञापन

डफरिन अस्पताल के एमडीआई फीडर को बंद किया गया, एएन झा फीडर पर भी घंटों आपूर्ति बाधित
प्रयागराज। दसवीं मोहर्रम की रात 33केवी खुसरोबाग उपकेंद्र की लाइन ब्रेक डाउन होने से हड़कंप मच गया। त्योहार के दौरान फीडरों पर बिजली आपूर्ति ठप होते ही कमिश्नर, डीएम दफ्तर से फोन घनघनाने लगे। एक्सईएन-एसडीओ के हाथ-पांव फूलने लगे। लंबी मशक्कत के बाद एमडीआई फीडर को बंद करने के बाद उपकेंद्र को चालू किया जा सका। फिलहाल एमडीआई फीडर बंद होने से डफरिन अस्पताल की आपूर्ति ठप हो गई है। इससे वहां मरीज और तीमारदार बेहाल हो गए हैं। उधर, जार्ज टाउन में क्वापरेटिव चौराहे के पास केबल जलने से एएन झा फीडर घंटों बंद रहने से लोगों को जबरदस्त परेशानी का सामना करना पड़ा।
मोहर्रम की चहल-पहल के बीच रात करीब आठ बजे खुसरोबाग उप केंद्र की 33 केवी लाइन में फाल्ट आ गया। केबल में स्पार्किंग के बाद तेज धमाके के साथ उपकेंद्र के सभी फीडर एक साथ बंद हो गए। खुसरोबाग उपकेंद्र से जुड़े सभी फीडरों पर आपूर्ति ठप होने के कुछ देर बाद ही मंडलायुक्त और डीएम कार्यालय से एक्सईएन एलपी चक्रवेदी के पास फोन आने लगे। बिजली विभाग के अभियंताओं की टीमें फाल्ट ढूंढने में जुट गईं। कुछ देर बाद पता चला कि डफरिन अस्पताल के मीटर रूम में नमी आने की वजह से उपकेंद्र की लाइन में फाल्ट आ गया है। इसके बाद एक्सईएन के निर्देश पर डफरिन को जोड़ने वाले एमडीआई फीडर को बंद कर आपूर्ति बहाल की गई। एक्सईएन ने बताया कि डफरिन अस्पताल प्रबंधन को फिलहाल वैकल्पिक उपाय रखने के लिए कहा गया है। इसी तरह टौगोर टाउन डिवीजन से जुड़े एएन झा फीडर पर घंटों आपूर्ति बाधित रही। क्वापरेटिव चौराहे के पास केबल जलने से दिक्कत आई थी। एसडीओ विजय तिवारी की पहल पर रात 10 बजे आपूर्ति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन

अवकाश के बाद भी बिजली बकायेदारों के खिलाफ चला अभियान
प्रयागराज। अवकाश के बावजूद मंगलवार को बिजली के बकायेदारों के खिलाफ शहर में अभियान चलाया गया। इस दौरान कल्याणी देवी डिवीजन में 18 कनेक्शन काटे गए। इसी तरह टैगोर टाउन में 53 से अधिक कनेक्शन काटे गए। कुछ इलाकों में मोहर्रम के चलते अभियान सुस्त रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed