फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Khagalpur massacre: Seven other accused were sent to jail, suicide note had written names, allegation of harassment was made

खागलपुर हत्याकांड : सात अन्य आरोपी भेजे गए जेल, सुसाइड नोट ने लिखे थे नाम, उत्पीड़न का लगाया गया था आरोप

Mon, 18 Apr 2022 08:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 18 Apr 2022 08:47 PM IST
सार

मामले में एक दिन पहले नामजद कराए गए चार आरोपी जेल भेजे गए थे। इनमें मृतक के पत्नी के दो भाई चंद्रशेखर व पिंटू के अलावा मैनेजर व आशु शामिल थे। उधर घटना के बाद ही पुलिस ने सात उन लोगों को भी हिरासत में ले लिया था, जिनका नाम सुसाइड नोट में लिखा था।

विज्ञापन
Khagalpur massacre: Seven other accused were sent to jail, suicide note had written names, allegation of harassment was made
Prayagraj Murder case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवाबगंज के खागलपुर में महिला व तीन बेटियों की हत्या व गृहस्वामी राहुल तिवारी की खुदकुशी मामले में सोमवार को एक और बड़ी कार्रवाई हुई। पुलिस ने सात अन्य लोगों को भी जेल भेज दिया। यह वह लोग हैं जिनका नाम राहुल ने सुसाइड नोट में लिखा था। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। सभी ससुरालपक्ष से संबंधित हैं।

विज्ञापन



मामले में एक दिन पहले नामजद कराए गए चार आरोपी जेल भेजे गए थे। इनमें मृतक के पत्नी के दो भाई चंद्रशेखर व पिंटू के अलावा मैनेजर व आशु शामिल थे। उधर घटना के बाद ही पुलिस ने सात उन लोगों को भी हिरासत में ले लिया था, जिनका नाम सुसाइड नोट में लिखा था। उनसे लगातार पुलिस टीमें पूछताछ में जुटी रहीं। दो दिन तक चली पूछताछ के बाद सोमवार को इन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन



इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहां रिमांड मंजूर होने पर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। गौरतलब है कि राहुल ने सुसाइड नोट में नामजद चारों आरोपियों के अलावा उपरोक्त सात लोगों का भी नाम लिखा था। साथ ही यह भी लिखा था कि उपरोक्त सभी लोगों की प्रताड़ना से ही तंग आकर वह जान देने जा रहा है। यह भी लिखा था कि सालों समेत अन्य ससुरालपक्ष के लोगों ने दो गाड़ियों से आकर उसकी पत्नी व बच्चों की हत्या की और फिर भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें भेजा गया जेल
ज्योति व मंजू- मृतक के पत्नी के दोनों भाइयों की पत्नियां
सुनील त्रिपाठी, अवधकिशोर दुबे, नमोनारायण, संतोष त्रिपाठी, शिवम


हत्या के मुकदमे में बना रिमांड
इस मामले में खास बात यह है कि नामजद न होने के बावजूद सातों आरोपियों को जेल हत्या के आरोप में भेजा गया। इन सभी का रिमांड हत्या के आरोप में ही मंजूर हुआ। सूत्रों का कहना है कि फिलहाल मृतक के सुसाइड नोट में लिखे बयान के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। विवेचना के दौरान जो भी साक्ष्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


मामले की विवेचना चल रही है। साक्ष्यों के आधार पर धाराओं व अभियुक्तों के विषय में निर्णय लेकर जल्द खुलासा किया जाएगा। - अजय कुमार, एसएसपी

आत्महत्या के लिए उकसाने की लगेगी धारा?
पुख्ता सूत्रों के मुताबिक, मामले में कुल 11 आरोपियों को भले ही जेल भेज दिया गया हो, लेकिन उन पर हत्या की धारा में मुकदमा नहीं चलेगा। दरअसल नामजद चार व सुसाइड नोट में लिखे सात अन्य नामों वाले आरोपियों की लोकेशन घटना वाली रात खागलपुर गांव में नहीं मिली है। गांववालों ने भी पूछताछ में अफसरों को यही बयान दिया है कि उस रात मृतकों के घर के आसपास कोई वाहन नहीं आया था। ऐसे में आरोपियों की हत्या में संलिप्तता की बात की फिलहाल पुष्टि नहीं हो सकी है। लेकिन सुसाइड नोट में मृतक ने सभी पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। ऐसे में उन पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप सही पाया गया है। ऐसे में कहा जा रहा है कि मामला हत्या का न होकर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में चल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed