फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Khadi village industry will provide uniform of children in primary schools

प्राइमरी स्कूलों में खादी ग्रामोद्योग उपलब्ध कराएगा बच्चों की यूनीफार्म

Thu, 30 Jan 2020 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Khadi village industry will provide uniform of children in primary schools
प्रयागराज में यूनाइटेड कॉलेज पहुंची गंगा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान हुई सभा को कैब? - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। सूबे के खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बुधवार को माघ मेला क्षेत्र में राष्ट्रीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी 2020 का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य के प्राइमरी स्कूलों में बच्चों की यूनीफार्म का वितरण हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग तथा खादी बोर्ड के माध्यम से करवाया जाएगा। इस वर्ष 70 लाख यूनीफार्म की सप्लाई मुहैया कराई जाएगी। प्रयागराज में महिलाओं का समूह बनाकर उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। यहां पांच हजार महिलाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि खादी को नई पहचान दिलाना और नए आयाम तक ले जाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है। कार्यक्रम में सिद्धार्थनाथ ने 10 लोगों को कुम्हारी विद्युत चलित चाक एवं पांच लोगों को पग मशीन वितरित की। यहां 25प्रशिक्षार्थियों को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन का प्रमाणपत्र भी उन्होंने दिया। यहां उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का सपना है कि खादी फैशन बने। इस सपने को साकार करने हेतु मुख्यमंत्री के नेतृत्व में खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड पूरी तरह प्रतिबद्ध है। गांधी जी ने कहा था खादी घर घर पहुंचे, प्रधानमंत्री का भी यही मानना है ।अब आधुनिक सोलर चरखें बाजार में आ गए हैं। खादी के माध्यम से रोजगार मिल रहा है। इस अवसर पर मंडलीय अधिकारी अभय त्रिपाठी, जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी राम अवतार यादव, क्षेत्रीय मंत्री कमलेश कुमार, शिवराज प्रजापति, राजेश कुमार, बजरंगी लाल, दिनेश प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed