{"_id":"5b44fe784f1c1ba5468b5b4b","slug":"kgbv-teacher-ruthlessly-beaten-schoolgirl","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजीबीवी की शिक्षिका ने छात्रा को बेरहमी से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजीबीवी की शिक्षिका ने छात्रा को बेरहमी से पीटा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
wife beaten
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूलपुर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (केजीबीवी) करूआडीह में तैनात शिक्षिका ने मंगलवार को सातवीं की छात्रा को डंडे से बुरी तरह पीटा, जिससे उसके कई जगह चोटें लगीं। छात्रा को परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। उन्होंने कोतवाली में तहरीर देकर शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के देवली गांव के रहने वाले विजय कुमार भारतीया की बेटी साक्षी भारतीया (12) करूआडीह स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में 7 वीं कक्षा की छात्रा है। आरोप है कि विद्यालय में पढ़ाने वाली एक शिक्षिका ने डंडों से साक्षी की बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई से उसके हाथ, पीठ व कमर सहित कई स्थानों पर चोट लगी। इसकी जानकारी जब अभिभावक को हुई तो अभिभावक विद्यालय पहुंचे और उसे एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। अभिभावक का आरोप है कि जब छात्रा की पिटाई के विषय में शिक्षिका से पूछा तो उनका जवाब था कि छात्रा बैग लेकर भाग रही थी, इसलिए उसे पीटा गया। छात्रा के पिता विजय कुमार ने फूलपुर कोतवाली में तहरीर देते हुए छात्रा की पिटाई करने वाली शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।