फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Keshav said: The issue of civic elections is only the development of Prayagraj, not Atiq Ahmed

केशव बोले : निकाय चुनाव का मुद्दा सिर्फ प्रयागराज का विकास, अतीक अहमद नहीं

Sun, 23 Apr 2023 07:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 23 Apr 2023 07:18 PM IST
सार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सामान नागरिक संहिता पर रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी इसके पक्ष में है।  मुझे पूरा विश्वास है कि सरकार सही समय पर सामान नागरिक संहिता पर निश्चित रूप से विचार करेगी।

विज्ञापन
Keshav said: The issue of civic elections is only the development of Prayagraj, not Atiq Ahmed
Prayagraj News : केशव प्रसाद मौर्य ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सामान नागरिक संहिता पर रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी इसके पक्ष में है।  मुझे पूरा विश्वास है कि सरकार सही समय पर सामान नागरिक संहिता पर निश्चित रूप से विचार करेगी। डिप्टी सीएम ने यह ऑकलैंड रोड स्थित पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के आवास पर हुई प्रेसवार्ता में व्यक्त किए।

विज्ञापन


नगर निकाय चुनाव को लेकर हुई प्रेसवार्ता में  डिप्टी सीएम से  कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी द्वारा सपा में रहे रईस शुक्ला को भाजपा ज्वाइन करवाने के बाद जताई आपत्ति को लेकर प्रश्न पूछा गया तो उन्होंने कहा कि नंदी जी हमारी सरकार के मंत्री हैं। आज उनका जन्मदिन है। इसलिए मैं उन्हें सिर्फ जन्मदिन की बधाई दूंगा। निकाय चुनाव में अतीक फैक्टर को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में केशव ने कहा कि वर्ष 2017 के पहले का प्रयागराज और उसके बाद के प्रयागराज का विकास ही हमारा मुद्दा है।
विज्ञापन


अतीक अहमद कोई मुद्दा नहीं है। केशव ने कहा कि वर्ष 2019 के कुंभ की देश में ही नहीं विदेश में भी सराहना हुई। फिलहाल वह तो सिर्फ झांकी था। अब असली पिक्चर 2025 के कुंभ में दिखाई देगी। केशव ने दावा कि प्रदेश के सभी नगर निगमों में इस बार भाजपा का ही मेयर काबिज होगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रयागराज नगर निगम सदन में भी भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा। भाजपा में एक-एक कार्यकर्ता का महत्व है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी वजह से पार्टी ने समर्पित सिपाही और एक गरीब कार्यकर्ता  गणेश केसरवानी को मेयर का टिकट दिया। केशव ने कहा कि 13 मई को ही निकाय चुनाव का रिजल्ट आएगा। इसलिए मैंने नारा दिया है ‘13 मई, सपा, बसपा, कांग्रेस गई’। सांसद रीता बहुगुणा जोशी, केशरी देवी पटेल, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी और सिद्धार्थ नाथ सिंह की मौजूदगी में केशव ने कहा कि नगर निकाय चुनाव के बाद ट्रिपल इंजन की सरकार बन जाएगी और विकास के कार्य और तेजी से होंगे। नगर पालिका, नगर पंचायत के चुनाव में भी भाजपा स्वर्णिम इतिहास रचेगी।

Keshav said: The issue of civic elections is only the development of Prayagraj, not Atiq Ahmed
Prayagraj News : केशव प्रसाद मौर्य ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की। - फोटो : अमर उजाला

सपा में मची है भगदड़
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी में भगदड़ मची हुई है। इसी वजह से वह समाप्तवादी पार्टी बनने की ओर अग्रसर है। कांग्रेस के भी कई लोग शीर्ष नेतृत्व के संपर्क में हैं।  बसपा बिल्कुल समाप्तवादी पार्टी बन गई है। उन्होंने बिना किसी दल का नाम लिए बगैर कहा कि जो लोग सिर्फ रोजा इफ्तार पार्टी करते थे, आज वह मंदिर-मंदिर दर्शन के लिए जा रहे हैं। भगवान श्रीराम का अस्तित्व नकराने वाले लोग आज अपना मकान खाली कर चाभी सौंप रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed