फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Keshav said: Samajwadi Party real name is Conspiracy Party, Akhilesh Yadav is the director of Swami Prasad's

केशव बोले : समाजवादी पार्टी का असली नाम साजिशवादी पार्टी, स्वामी प्रसाद के बयान के डायरेक्टर हैं अखिलेश यादव

Thu, 16 Feb 2023 12:38 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 16 Feb 2023 12:38 AM IST
सार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा। कहा कि सही मायने में सपा का नाम समाजवादी नहीं, बल्कि साजिशवादी पार्टी है।

विज्ञापन
Keshav said: Samajwadi Party real name is Conspiracy Party, Akhilesh Yadav is the director of Swami Prasad's
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा। कहा कि सही मायने में सपा का नाम समाजवादी नहीं, बल्कि साजिशवादी पार्टी है। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरित मानस पर दिए गए बयान पर कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने अब तक जो कुछ कहा, उसके डायरेक्टर सपा प्रमुख अखिलेश यादव खुद हैं। उन्होंने कहा, मानस तन मन है, मानस से संसार है, मानस को जो समझ न पाए उसका जीवन बेकार है। डिप्टी सीएम ने यह टिप्पणी बुधवार को शृंग्वेरपुर धाम में रामायण काॅन्क्लेव के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद प्रयागराज में संवाददाताओं के समक्ष की।

विज्ञापन


सर्किट हाउस में हुई बातचीत में केशव ने कहा कि एक समय था, यह सभी रोजा इफ्तार तक सीमित रहते थे। भाजपा की सरकार आने का फर्क जनता देख रही है। विपक्षी दल के नेता खुद को श्रीकृष्ण का वंशज बता रहे हैं तो कभी रुद्राक्ष की माला पहनकर घूम रहे हैं। कांग्रेस द्वारा बीबीसी के पक्ष में दिए बयान पर डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जब तमाम झूठे आरोप लगे तो उन आरोपों में देश के सर्वोच्च न्यायालय ने उन्हें बरी किया। अब उस पर डाक्यूमेंट्री बनी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं के अभाव में अब बीबीसी को अपना नेता मान रही है।

विज्ञापन

नकल की राह उचित नहीं

डिप्टी सीएम ने यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं भी दीं। परीक्षा में नकल रोकने के लिए सरकार ने सभी जरूरी कदम उठाए हैं। सभी का दायित्व है कि नियम कायदे का पालन करें।

कानपुर की घटना को केशव ने बताया दुखदकानपुर में आग से मां-बेटी की मौत की घटना को डिप्टी सीएम ने दुखद बताया। उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी गरीब के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही। विपक्ष जो सवाल उठा रहा है वह गुंडे माफिया को बचाने के लिए है। लोग भले ही इसे बुलडोजर नीति का परिणाम करार दे रहे हों, लेकिन सरकार गरीबों के साथ है। इस घटना से मैं खुद दुखी हूं। सरकार ने भी शोक संवेदना जताई है। इस मामले हत्या सहित कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

प्रयागराज से कोई भी कार्यालय नहीं होगा शिफ्ट

डिप्टी सीएम ने प्रयागराज से क्षेत्रीय अभिलेखागार कार्यालय लखनऊ जाने के बारे में दो टूक कहा कि जो कार्यालय प्रयागराज में हैं वे सभी यहीं रहेंगे। प्रयागराज से कोई कार्यालय बाहर नहीं जाएगा। जो कार्यालय यहां से गए हैं वो भाजपा की पूर्व की सरकारों में गए हैं।

प्रयागराज के रास्ते दिल्ली तक जाएगा जल मार्ग

कुंभ मेले के विकास कार्यों का भी डिप्टी सीएम ने जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हल्दिया से वाराणसी तक आने वाला जलमार्ग प्रयागराज तक आएगा। प्रयास किया जाएगा कि मां यमुना के रास्ते इसे दिल्ली तक ले जाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रयागराज ही नहीं, अयोध्या, चित्रकूट, वाराणसी सहित सभी जगह विकास कार्य हो रहे हैं।

श्रीराम वन गमन और राम जानकी पथ पर हो रहा काम

श्रीराम वनगमन पथ पर केशव ने कहा कि श्रीराम वन गमन और राम जानकी पथ पर काम हो रहा है। पीएम मोदी का विजन है कि जो भी श्रद्धालु अयोध्या जाएं वो भगवान राम की वनगमन लीला मार्ग पर भी जाएं। कहा कि भगवान राम ने शृंग्वेरपुर की धरती से ही त्रेतायुग में समरसता का संदेश दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed