Prayagraj : केशव ने कहा - 11 तक सभी काम छोड़कर सिर्फ एसआईआर पर करें फोकस, एसआईआर से घुसपैठिये होंगे बाहर
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज आगमन पर सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि 11 दिसंबर तक सभी काम छोड़कर सिर्फ एसआईआर पर फोकस करें। कहा कि मैं खुद 11 दिसंबर तक सभी तरह के समारोहों से दूर रहूंगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज आगमन पर सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि 11 दिसंबर तक सभी काम छोड़कर सिर्फ एसआईआर पर फोकस करें। कहा कि मैं खुद 11 दिसंबर तक सभी तरह के समारोहों से दूर रहूंगा। एसआईआर की समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि एसआईआर से घुसपैठिये बाहर होंगे। अगर अभी चूके तो आने वाले 20 वर्ष तक एसआईआर का मौका नहीं मिलेगा।
उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां 70 लाख से अधिक फर्जी मृतक मतदाता पाए गए। कार्यकर्ताओं के परिश्रम से बिहार में विजय मिली। विपक्षी एसआईआर के विरोध में पूरी ताकत से लगा है। सपा, कांग्रेस, टीएमसी जैसी पार्टियां रोहिंग्या व बांग्लादेशियों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करते आए हैं। हमें एक एक बूथ पर विशेष ध्यान देना है। इस समय एसआईआर को पहली प्राथमिकता पर रखें। विपक्षी बौखला गए हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि केंद्र व प्रदेश नेतृत्व का निर्देश है कि इस अभियान को गंभीरता से लें। एसआईआर अभियान के बाद हमें स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारी करनी है।
सर्किट हाउस में डिप्टी सीएम ने अपने बूथ संख्या 244 के पन्ना प्रमुखों के साथ भी बैठक की तथा ‘अपना बूथ, सबसे मजबूत’ अभियान को और प्रभावी बनाने हेतु रणनीति पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान वह ज्वाला देवी इंटर कॉलेज के बूथ नंबर 244 पर पहुंचे। वहां उन्होंने एसआईआर फार्म भरकर उसकी रिसीविंग प्राप्त की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एसआईआर को जनता को जागरूक करने का आह्वान किया।
ढोल नगाड़े के साथ केशव का हुआ स्वागत
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली प्रचंड जीत के बाद पहली बार प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस मार्ग व सर्किट हाउस में स्वागत अभिनंदन किया। युवा मोर्चा ने सर्किट हाउस मार्ग पर आतिशबाजी कर डिप्टी सीएम का स्वागत किया। इस दौरान ढोल नगाड़े भी बजे।
वहीं सर्किट हाउस में मेयर गणेश केसरवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीके सिंह, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, सुबोध सिंह, आशीष गुप्ता ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक पूजा पाल, गुरु प्रसाद मौर्य, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, विक्रमजीत सिंह भदौरिया, शिवम द्विवेदी, किरन जायसवाल, मुरारी लाल अग्रवाल, विनय मिश्रा, राजेश केसरवानी, उमेश तिवारी, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा आदि मौजूद रहे। इसके पूर्व पुलिस लाइंस हेलीपैड पर भी भाजपाइयों ने डिप्टी सीएम का स्वागत किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.