फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Keshav Prasad said: Vande Mataram is the soul of freedom fighters, but Congress divided in two parts

केशव प्रसाद बोले : वंदे मातरम स्वतंत्रता सेनानियों की आत्मा, कांग्रेस ने किए इसके दो टुकड़े

Tue, 16 Dec 2025 03:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 16 Dec 2025 03:38 PM IST
सार

प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने स्काउट गाइड इंटर कॉलेज में आयोजित सामूहिक वंदे मातरम गायन में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों वंदे मातरम का अपमान कर रही हैं।

विज्ञापन
Keshav Prasad said: Vande Mataram is the soul of freedom fighters, but Congress divided in two parts
Prayagraj - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भारत स्काउट एंड गाइड स्कूल के प्रांगण में सामूहिक वंदे मातरम गायन कार्यक्रम में पहुंचे। विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ो की संख्या में बच्चे कार्यक्रम में  मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रख्यात गायिका एवं पद्म भूषण से सम्मानित सोमा घोष वह उनकी टीम द्वारा वंदे मातरम गान प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। 

विज्ञापन

 

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि वंदे मातरम या एक गाना नहीं है बल्कि यह उन महान स्वतंत्रता सेनानियों की आत्मा का अस्तित्व है जिन्होंने आजादी की लड़ाई में अपने प्राण न्योछावर कर दिये। बंकिम चंद्र चटर्जी स्वयं प्रयागराज की धरती से संबंधित है और उनका यही पर निवास रहा है। बंकिम चंद्र चटर्जी ने न केवल वंदे मातरम् गाने को लिखा है बल्कि उन्होंने सभी हिंदुस्तानियों के दिल में अंग्रेजी शासन और हुकूमत के खिलाफ एक ऐसी ज्वाला जगाई है जिसमें जलकर अंग्रेजी हुकूमत खाक हो गई। 

विज्ञापन

 

उन्होंने इशारों ही इशारों में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग वंदे मातरम के खिलाफ अपना प्रचार चला रहे हैं वह यह नहीं जानते कि अभी तो आधा वंदे मातरम का गाना गया जाता है जिस देश के दो टुकड़े करने में उन्हें सफलता मिली थी, लेकिन जिस दिन देश की पीढ़ी में यह तय कर लिया की वंदे मातरम को पूरा का पूरा गया जाएगा उसे दिन अखंड भारत बनने में देर नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश यादव पर तंज करते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव और शहजादे की जोड़ी ने मगध यानि पूरे बिहार में सिर्फ इतनी ही सीट जीत पाई जितना भी एक कर में बैठकर घूम सकते हो। यही हाल 2027 के चुनाव में होगा जब भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों के बल पर उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भगवा लहर दौड़ेगी और भगवान श्री राम के आशीर्वाद से हरे रंग के चादर वाले लोगों की पार्टी एक कार के अंदर सिमट कर रह जाएगी।

 

उन्होंने आगामी आने वाले विकास के नए-नए युग परियोजनाओं के विषय में बोलते हुए कहा कि जल्द ही पूरे उत्तर प्रदेश में विकास की एक और ऐसी लहर दौड़ेगी इसके आगे न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश का विकास होगा युवा न केवल रोजगार पाएंगे बल्कि युवाओं के बीच आत्मनिर्भरता भी बढ़ेगी इसके अलावा वे नए-नए योजनाओं के चलते आर्थिक और सामाजिक लाभ भी पाएंगे क्योंकि जब युवाओं का विकास होगा तभी देश का विकास होगा और भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार इसके लिए कटिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed