फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Keshav Prasad Maurya says all countries Ambassadors will come Prayagraj

पीएम मोदी के आगमन से एक दिन पहले सभी देशों के राजदूत प्रयागराज आएंगे: मौर्य

Sun, 09 Dec 2018 03:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Updated Sun, 09 Dec 2018 03:45 PM IST
विज्ञापन
Keshav Prasad Maurya says all countries Ambassadors will come Prayagraj
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को यहां कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 दिसंबर को प्रयागराज आकर कुंभ की तैयारियों को लेकर पूर्ण हुई परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसी क्रम में एक दिन पहले 15 दिसंबर को सभी देशों के राजदूत प्रयागराज आएंगे।
विज्ञापन


यूनेस्को ने कुंभ मेले को अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर के रूप में मान्यता दी है जिससे दुनियाभर के देशों की रुचि विश्व के इस सबसे बड़े मेले को लेकर बढ़ी है। प्रयागराज आने वाले राजदूतों को यहां मेले की तैयारियों, सुरक्षा और अन्य पहलुओं से रूबरू कराया जाएगा।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री जिले में एक बड़ी सभा को भी संबोधित करेंगे। प्रयागराज के अलावा कौशांबी, प्रतापगढ़ और भदोही से भी बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और श्रद्धालु इस सभा में शामिल होंगे। उस कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में रविवार को यहां बैठक हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौर्य ने बताया कि 11 दिसंबर को परेड ग्राउंड स्थित गंगा पंडाल में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर एक विस्तृत बैठक की जाएगी। इस बैठक के बाद सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जुट जाएंगे।

राम मंदिर के निर्माण में अड़चन का ठीकरा विपक्षी कांग्रेस के सिर फोड़ते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा, “जो समस्या (मामला उच्चतम न्यायालय में लंबित) है उसे सारा देश जानता है कि कांग्रेस ने किस प्रकार से सुनवाई टल जाए, इसका प्रयास किया था।

राम मंदिर कैसे बनेगा, इस सवाल पर मौर्य ने कहा, “अभी तो मामला उच्चतम न्यायालय के समक्ष है। हम सभी चाहते हैं कि इस पर जल्द सुनवाई हो और फैसला आए। अगर वह रास्ता नहीं तो सुलह का रास्ता है। दोनों रास्ते नहीं खुलते तो कानून बनाकर मंदिर बनाने का रास्ता है। विकल्प सभी खुले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed