फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Keshav met those who applied for mayor ticket, removed complaints

प्रयागराज : मेयर टिकट का आवेदन करने वालों से मिले केशव, गिले शिकवे किए दूर

Mon, 24 Apr 2023 01:37 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 24 Apr 2023 01:37 AM IST
सार

निकाय चुनाव में भाजपा से गणेश केसरवानी को टिकट देने केे बाद पार्टी अब टिकट के लिए आवेदन करने वाले अन्य नेताओं के गिले शिकवे दूर करने में जुट गई है। प्रयागराज में इसकी कमान खुद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने संभाली है।

विज्ञापन
Keshav met those who applied for mayor ticket, removed complaints
Prayagraj News : मेयर के प्रत्याशियों के साथ बैठक करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निकाय चुनाव में भाजपा से गणेश केसरवानी को टिकट देने केे बाद पार्टी अब टिकट के लिए आवेदन करने वाले अन्य नेताओं के गिले शिकवे दूर करने में जुट गई है। प्रयागराज में इसकी कमान खुद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने संभाली है। रविवार को उन्होंने सांसद फूलपुर केशरी देवी पटेल के आवास पर मेयर का टिकट आवेदन करने वाले तमाम भाजपा नेताओं से मुलाकात की। सभी को यह भी समझाने का प्रयास किया गया भाजपा हम कार्यकर्ताओं की मां है। मां का जो निर्णय होता है उसे हर समर्पित कार्यकर्ता स्वीकार करता है।

विज्ञापन

सांसद के आवास विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी आदि नेताओं की मौजूदगी में केशव मेयर टिकट के लिए आवेदन करने वाले तकरीबन दो दर्जन नेताओं से मिले। उन्होंने सभी की बातें सुनीं। उसके बाद उन्होंने कहा कि पार्टी के निर्णय का स्वागत करना हर कार्यकर्ता का धर्म होता है। कहा कि प्रयागराज में गणेश केसरवानी का टिकट फाइनल हो जाने के बाद तमाम टिकट के दावेदारों ने उनके चुनाव प्रचार में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

इस दौरान डिप्टी सीएम ने आवेदन करने वाले सभी नेताओं को पांच-पांच वार्ड की कमान संभालने का सुझाव दिया। इसे आवेदकों ने स्वीकार भी किया। मेयर टिकट के लिए आवेदन करने वाले भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डा एलएस ओझा ने कहा कि पार्टी उनकी मां की तरह है। मां को जो भी आदेश होगा उसका पालन जरूर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर महापौर के अन्य आवेदकों में शामिल पूर्व विधायक दीपक पटेल, राकेश शुक्ला, चौधरी राघवेंद्र नाथ, अवधेश चंद्र गुप्ता, पवन श्रीवास्तव, डा. सुशील सिन्हा, विवेक जायसवाल, कुमार नारायण, पदुम जायसवाल, कृष्ण मोहन गुप्ता, कविता यादव त्रिपाठी, प्रभा शंकर पांडेय, मुरारी लाल पांडेय, आनंद श्रीवास्तव, विक्रमाजीत भदौरिया, विक्रम सिंह पटेल, नागेंद्र सिंह, आशुतोष पांडेय, कमलेश कुमार, राजेंद्र मिश्र, अर्चना शुक्ला, आशुतोष पांडेय आदि मौजूद रहे।

डिप्टी सीएम की बैठक में शामिल नहीं हुईं अभिलाषा

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की अगुवाई में सांसद केशरी देवी पटेल के आवास पर रविवार की सुबह मेयर टिकट के आवेदकों की बैठक में निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता की गैर मौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही। इस बैठक में भाजपा से मेयर के टिकट के लिए आवेदन करने वाले दो दर्जन आवेदक शामिल हुए, लेकिन उसमें अभिलाषा गुप्ता नंदी नहीं थीं। जबकि,वह रविवार को शहर में ही थीं। इस दौरान उन्होंने वार्ड 84 में भाजपा पार्षद प्रत्याशी राधा निषाद, मीरापुर से पार्षद प्रत्याशी साहिल अरोरा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भी किया। बताया जा रहा है कि अभिलाषा को उक्त कार्यक्रम की जानकारी नहीं थी। हालांकि बैठक में शामिल आवेदकों का कहना है कि इसकी जानकारी डिप्टी सीएम के प्रोटोकॉल में ही दर्शा दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed