फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Keshav Maurya said – whoever lives in India will say Vande Mataram, there is no doubt about it

UP : केशव मौर्य बोले- जो भारत में रहेगा वह वंदे मातरम कहेगा, इसमें कोई संदेह नहीं

Fri, 13 Feb 2026 06:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 13 Feb 2026 06:56 PM IST
सार

Keshav Prasad Maurya News : उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जो भारत में रहेगा उसको वंदे मातरम कहना होगा। इसमें कोई दो राय नहीं है। प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि केंद्र का उत्तर प्रदेश का बजट शानदार है।

विज्ञापन
Keshav Maurya said – whoever lives in India will say Vande Mataram, there is no doubt about it
केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जो भारत में रहेगा उसको वंदे मातरम कहना होगा। इसमें कोई दो राय नहीं है। प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि केंद्र का उत्तर प्रदेश का बजट शानदार है। रोजगार बढ़ने की संभावना बढ़ी है। इससे सपा मुखिया अखिलेश यादव की सत्ता में आने की उम्मीदें 2035 तक धूमिल हो चुकी हैं और उसके बाद भी कोई उम्मीद नहीं दिख रही है। इससे वह बौखलाकर अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। 

विज्ञापन


केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी के बजट को लेकर हर वर्ग में काफी उत्साह है। रोजगार की संभावनाएं बढेंगी। प्रदेश का युवा रोजगार पाने वाला नहीं रोजगार देने वाला भी बनेगा। इस तरह की व्यवस्था का बजट में की गई है। देश की जानी मानी कंपनियां भारत में और विशेष तौर पर उत्तर प्रदेश निवेश करने के लिए उत्सुक हैं। इसका कारण है कि यहां पर रेल, हवाई और सड़क यातायात काफी सुगम है, जिससे पूरे विश्व के उद्योगपतियों को उत्तर प्रदेश में अपार संभावनाएं दिख रही हैं। 
विज्ञापन


सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए केशव ने कहा कि जब से बिहार चुनाव में राजद की शर्मनाक हार हुई है तब से अखिलेश यादव का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। वह अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। सपा शासन काल में माफिया का बोलबाला था। अपराधी थाने चलाते थे। आतंकवादियों  के मुकदमे वापस लिए जाते थे। पिछड़ों का दमन किया गया। उनकी जमीनों पर गुंडा और माफिया में कब्जा कर लिया। सांसद और विधायक अपराध में लिप्त रहते थे। इसे निजात पाने के लिए जनता ने सपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया है। कहा कि 2027 में प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed