फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Keshav Maurya's father's bones immerse in confluence

केशव मौर्य के पिता की अस्थियां संगम में विसर्जित

Tue, 09 Oct 2018 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 09 Oct 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
Keshav Maurya's father's bones immerse in confluence
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के दिवंगत पिता श्यामलाल मौर्य की अस्थियां सोमवार को संगम में विसर्जित कर दी गईं। संगम पर अस्थि कलश लेकर उनके भाई राजेंद्र प्रसाद मौर्य एवं पुत्र योगेश मौर्य पहुंचे। यहां विधिविधान के साथ अस्थियां प्रवाहित की गईं। केशव मौर्य सोमवार को पैतृक निवास सिराथू में रहे। विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित समेत कई कैबिनेट मंत्रियों व विधायकों ने उनके घर जाकर परिवार के सदस्यों को ढाढ़स बंधाया।
विज्ञापन


शनिवार की दोपहर केशव मौर्य के पिता का लखनऊ में निधन हो गया था। इसके बाद रविवार को कौशाम्बी के कड़ा धाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। सोमवार की दोपहर दो बजे संगम की मुख्य धारा में तीर्थ पुरोहित अमित आलोक पांडेय एवं आलोक शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ केशव के छोटे भाई राजेंद्र प्रसाद मौर्य एवं उनके पुत्र योगेश मौर्य ने अस्थियां विसर्जित कीं। इस दौरान तमाम भाजपाई भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि हरिद्वार में भी अस्थियां विसर्जित की जाएंगी। वहीं सिराथू में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के पैतृक आवास में सोमवार सुबह विधानसभा अध्यक्ष ह्दय नरायण दीक्षित ने जाकर संवेदना प्रकट की। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वाती सिंह, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती, ग्राम विकास मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, बेसिक शिक्षामंत्री अनुपमा जायसवाल, खादी मंत्री सत्यदेव पचौरी, औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, जिले के प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बेटेे व नोएडा से विधायक पंकज सिंह, महंत नरेंद्र गिरि आदि भी संवेदना जताने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed