{"_id":"5dd2b2a98ebc3e54a5656739","slug":"keshav-lashed-at-priyanka-saying-she-missed-every-target-allahabad-news-ald2605027181","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका पर बरसे केशव, कहा चूक रहा उनका हर निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका पर बरसे केशव, कहा चूक रहा उनका हर निशाना
विज्ञापन
Keshav lashed at Priyanka, saying she missed every target
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। सोमवार को लखनऊ जाने से पूर्व सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को निशाने पर लिया। प्रियंका गांधी द्वारा सूबे की योगी सरकार की कैबिनेट मंत्री स्वाति सिंह और विद्युत विभाग के पीएफ घोटाले पर उठाए सवाल के जवाब में केशव ने कहा कि प्रियंका कुछ भी बोलें, उनके सभी निशाने चूक रहे हैं। वह कभी लंदन तो कभी इटली या दिल्ली से सिर्फ ट्विटर से ही निशाना लगाती हैं। जमीन पर उनका कहीं कुछ भी नहीं है। वह सिर्फ अपनी कांग्रेस पार्टी की ही चिंता करें।
सिविल लाइंस स्थित अयोध्या आंदोलन के उनके पुराने साथी मनोज कुशवाहा के आवास पर हुई बातचीत में डिप्टी सीएम ने कहा कि डीएचएफएल के पीएफ घोटाले पर सरकार कार्रवाई कर रही है। इस मामले की जांच चल रही है। उसके एमडी एवं कुछ अन्य को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।
शहर की सड़कों की बदहाल स्थिति और इसकी आखिरी तिथि 15 नवंबर बीत जाने के सवाल के जवाब में केशव ने कहा कि बारिश की वजह से कुछ सड़कें खराब र्हुइं थीं। उनकी मरम्मत का काम चल रहा है। कुछ विभागों के समक्ष फंड की समस्या थी जो अब दूर कर दी गई है। ऐसे में सड़क आदि बनाने का काम युद्ध स्तर से होगा। इसके पूर्व डिप्टी सीएम ने अलकापुरी स्थित आवास पर आम लोगों की समस्याएं सुनीं। बाद में वह अपने पुराने साथी मनोज कुशवाहा के घर जाकर उनके परिजनों से मिले।