फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Keshav In Prayagraj: history of Samajwadi Party will be seen as the killers of democracy

प्रयागराज पहुंचे केशव : बोले- लोकतंत्र के हत्यारों के तौर पर नजर आएगा सपा का इतिहास

Thu, 07 Apr 2022 10:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 07 Apr 2022 10:48 PM IST
सार

अपने गृह जनपद कौशांबी से शाम पांच बजे के आसपास प्रयागराज पहुंचे केशव ने अखिलेश यादव को लेकर कहा कि उनके सीएम रहते प्रयागराज में क्या हुआ था, हाई कोर्ट में क्या हुआ था, वह मुझे बताने की जरूरत नहीं।

विज्ञापन
Keshav In Prayagraj: history of Samajwadi Party will be seen as the killers of democracy
Prayagraj News : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

दूसरी बार डिप्टी सीएम बनने के बाद पहली बार प्रयागराज पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य का संगम नगरी में जोरदार स्वागत हुआ। यहां जगह-जगह स्वागत मंच बनाकर उन पर फूलों की बारिश की गई। इस दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को निशाने पर लिया। सपा प्रमुख द्वारा भाजपा को सीरियल किलर कहने पर केशव ने कहा कि अखिलेश यादव मनोरोगी की तरह बात कर रहे हैं। उनके बयान और सपा पार्टी के इतिहास को देखेंगे तो वह लोकतंत्र के हत्यारों के तौर पर ही नजर आएंगे।

विज्ञापन




अपने गृह जनपद कौशांबी से शाम पांच बजे के आसपास प्रयागराज पहुंचे केशव ने अखिलेश यादव को लेकर कहा कि उनके सीएम रहते प्रयागराज में क्या हुआ था, हाईकोर्ट में क्या हुआ था, वह मुझे बताने की जरूरत नहीं। भाजपा लोकतंत्र को मजबूत बना रही है। इसी के बल पर पांच में चार राज्यों में भाजपा की सरकार वापस आई है। लोकतंत्र में आस्था रखने वाले विजय यात्रा पर है। गुंडों पर आस्था रखने वाले बौखलाएं हैं।

विज्ञापन

कांग्रेस राहुल के बारे में करे विचार
राहुल गांधी के मोदी सरकार को निकम्मी सरकार कहने के बयान पर  केशव ने कहा कि कांग्रेस को राहुल गांधी के बारे में विचार करना चाहिए। भाजपा का मत स्पष्ट है कि राहुल के बयान कभी स्पष्ट नहीं है। उनके राजनीति में आने के बाद के कोई भी बयान गंभीर नहीं है। कांग्रेस के लोग भी उनको गंभीरता से नहीं लेते हैं तो भाजपा कैसे ले सकती है।


गोरखपुर में पकड़े गए अहमद मुर्तजा अब्बासी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में केशव ने कहा कि अभी एटीएस जांच कर रही है। तथ्यों के आधार पर मालूम चलेगा कि वो अपराधी है या आतंकवादी। समाजवादी पार्टी के लोग बयानबाजी न करें। वो पुलिस का मनोबल गिराने और अपराधियों का मनोबल बढ़ाने वाला काम कर रहे हैं।

सौ दिन के रोड मैप तैयार कर शुरू कर रहे काम 
डिप्टी सीएम ने कहा कि 100 दिन का रोड मैप तैयार कर हम काम शुरू कर रहे हैं।  विकास की जो बयार 2017 से 2022 के बीच बही थी, उसे 2022 से 2027 के बीच और तेजी के साथ बहाया जाएगा। सरकार के सभी विभाग 100 दिन का रोड मैप तैयार कर चुके हैं। इस पर काम हो रहा है। 2014 से 2022 तक हमनें जीत का चौका लगाया है। अब 2024 के लोग सभा चुनाव में 75 प्लस के संकल्प के साथ सेवा के अभियान को आगे बढ़ाएंगे। 

विज्ञापन

जगह-जगह हुई केशव पर पुष्प वर्षा, ढोल नगाड़े की थाप पर थिरके कार्यकर्ता
प्रयागराज। डिप्टी सीएम के प्रयागराज आगमन पर उनके स्वागत का सिलसिला जिले की सीमा पूरामुफ्ती से शुरू हुआ। यहां स्वागत मंच बनाकर केशव केे ऊपर फूलों की बारिश की गई। इसके बाद गुरुद्वारा मनौरी गेट, भगवतपुर मोड़, मुंडेरा मंडी, टीपी नगर, प्रीतम नगर, सुलेमसराय, महिला ग्राम, हाईकोर्ट फ्लाई ओवर के पास, हिंदू हॉस्टल चौराहा, चंद्रशेखर आजाद पार्क, पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क, शंकराचार्य चौराहा, अलोपीबाग, निराला चौराहा,   नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौराहा, अंबेडकर मूर्ति हाईकोर्ट चौराहा आदि स्थानों पर हुआ।


तमाम स्थानों पर ढोल नगाड़े की थाप पर कार्यकर्ता जमकर थिरके। डिप्टी सीएम ने इस दौरान पंडित दीन दयाल उपाध्याय, डा. भीमराव आंबेडकर, महात्मा गांधी,  निराला जी मूर्ति आदि पर भी माल्यार्पण किया। वह अलोप शंकरी, वेणी माधव मंदिर,  संकट मोचन हनुमान मंदिर  दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान उनका स्वागत सांसद केशरी देवी पटेल, विधायक हर्ष वर्धन बाजपेयी, पूर्व विधायक दीपक पटेल, गणेश केसरवानी, सुबोध सिंह, मृत्युंजय तिवारी, अवधेश चंद्र गुप्ता, पवन श्रीवास्तव, श्याम हेला, शिवम द्विवेदी, शशि वार्ष्णेय, डा. एलएस ओझा, मुरारी लाल अग्रवाल, आशीष गुप्ता, राजेश केसरवानी आदि नेताओं ने किया। 

भाजपा सरकार न होती तो क्या अयोध्या में बनता राम मंदिर

प्रदेश मेें दूसरी बार डिप्टी सीएम बनने के बाद पहली बार प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को आयोजित अपने स्वागत कार्यक्रम में लोगों से पूछा कि प्रदेश में अगर भाजपा की सरकार न होती तो क्या अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू होता? केशव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की देखरेख में मंदिर निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने कि डबल इंजन की सरकार में अब दोगुनी गति से विकास कार्य होंगे। 2017 से 2022 तक प्रदेश में जितने कार्य हुए, उससे दोगुने कार्य अब 2022 से 2027 के मध्य होंगे। इस दौरान प्रयागराज में केशव मौर्य का पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जगह-जगह स्वागत किया। केशव ने महापुरुषों की प्रतिमाओं पर मार्ल्यापण भी किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed