{"_id":"5dd2ea718ebc3e54d61e11e2","slug":"kesharinath-also-said-the-priest-will-meet-the-defense-minister-allahabad-news-ald260553960","type":"story","status":"publish","title_hn":"केशरीनाथ से मिले तीर्थपुरोहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केशरीनाथ से मिले तीर्थपुरोहित
विज्ञापन
केशरीनाथ ने भी कहा, रक्षामंत्री
से कराएंगे पुरोहितों की मुलाकात
पूर्व राज्यपाल से मिलकर तीर्थपुरोहितों ने बताईं समस्याएं
प्रयागराज। प्रयागवाल तख्त को हटाए जाने के विरोध में अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय महासचिव चन्द्रनाथ चकहा ‘मधु जी’ के नेतृत्व में सोमवार को तीर्थपुरोहितों ने पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी से मुलाकात करके उन्हें पूरी स्थिति की जानकारी दी। बाद में केशरी नाथ त्रिपाठी ने केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को फोन किया लेकिन लोकसभा सत्र में व्यस्तता के कारण बात नहीं हो सकी।
श्री त्रिपाठी ने तीर्थपुरोहितों को दिल्ली जाकर रक्षामंत्री से भेंट करके उन्हें मामले से अवगत कराने का सुझाव दिया। साथ ही यह भी कहा कि जरूर हुआ तो बातचीत में मैं भी शामिल रहूंगा। समस्या के निराकरण के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में हरिजगन्नाथ शास्त्री श्रवण कुमार शर्मा, माधवानंद शर्मा, अमित राज वैद्य, विष्णु शर्मा, राजीव भारद्वाज राजेश शर्मा पवन पाण्डेय दिनेश तिवारी आदि शामिल थे।