फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Keshari Nath Tripathi was a politician who took every section of the society along CM Yogi

सीएम योगी बोले : समाज के हर तबके को साथ लेकर चलने वाले राजनेता थे केशरी नाथ त्रिपाठी

Mon, 09 Jan 2023 12:36 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 09 Jan 2023 12:36 AM IST
सार

सीएम रविवार की दोपहर 1:10 बजे सिविल लाइंस स्थित केशरी नाथ के आवास पहुंचे। वहां श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद उन्होंने उनके पुत्र इलाहाबाद हाईकोर्ट के अपर महाधिवक्ता नीरज त्रिपाठी, बहू कविता यादव त्रिपाठी से अकेले में बात की और ढांढस बंधाया।

विज्ञापन
Keshari Nath Tripathi was a politician who took every section of the society along CM Yogi
Prayagraj News : पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी को श्रद्धांजलि देते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कैबिनेट में अपने सहयोगी जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह और उद्यमिता विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के साथ अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पहुंचे। वहां सीएम ने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों को ढांढस बंधाया। सीएम ने कहा कि उनके निधन से सरलता, सहजता, विद्वता और राजनीतिक समन्वय की विचारधारा के एक युग का अंत हो गया है। इसकी भरपाई नहीं की जा सकेगी।

विज्ञापन


सीएम रविवार की दोपहर 1:10 बजे सिविल लाइंस स्थित केशरी नाथ के आवास पहुंचे। वहां श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद उन्होंने उनके पुत्र इलाहाबाद हाईकोर्ट के अपर महाधिवक्ता नीरज त्रिपाठी, बहू कविता यादव त्रिपाठी से अकेले में बात की और ढांढस बंधाया। सीएम ने बहू-बेटे से कहा कि इस घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है। उन्होंने परिजनों को हर तरह की मदद का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन

इसके बाद कार में सवार होने से पहले सीएम ने पत्रकारों से कहा कि  केशरी नाथ त्रिपाठी एक विचारवान वरिष्ठ कार्यकर्ता थे। जिस भी दायित्व को पार्टी ने उन्हें सौंपा, उसका उन्होंने सफलतापूर्वक निर्वहन किया। एक विचारधारा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, समाज के प्रत्येक तबके को साथ लेकर चलने की सामर्थ्य प्रेरणादायक रही है।

उन्होंने एक उत्कृष्ट अधिवक्ताके साथ ही संविधानविद्, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष और राज्यपाल के रूप में अपने सभी दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। सहजता, सरलता, विद्वता और राजनीतिक समन्वय का जो एक उत्कृष्ट उदाहरण उन्होंने प्रस्तुत किया है, उसके एक युग का अंत हुआ है। इससे पहले कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने भी केशरी नाथ के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए और पुष्प चक्र अर्पित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed