फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Keshari Nath condition stable, Deputy CM Keshav wished for recovery

Prayagraj : पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ की हालत स्थिर, डिप्टी सीएम केशव ने की स्वस्थ होने की कामना

Sat, 31 Dec 2022 11:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 31 Dec 2022 11:52 PM IST
सार

पश्चिमी बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी का स्वास्थ्य स्थिर है। हालांकि राहत की बात यह है कि उनका ऑक्सीजन लेवल थोड़ा बढ़ा है। चिकित्सक भी लगातार उन पर नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
Keshari Nath condition stable, Deputy CM Keshav wished for recovery
Prayagraj News : अस्पताल पहुंचकर पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ के स्वास्थ्य की जानकारी लेतीं सांसद रीता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पश्चिमी बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी का स्वास्थ्य स्थिर है। हालांकि राहत की बात यह है कि उनका ऑक्सीजन लेवल थोड़ा बढ़ा है। चिकित्सक भी लगातार उन पर नजर बनाए हुए हैं। इस बीच शनिवार को मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. एसपी सिंह ने भी उनका इलाज कर रहे चिकित्सकों से मुलाकात कर जरूरी सुझाव दिए।

विज्ञापन


दरअसल सांस लेने में तकलीफ होने के बाद शुक्रवार की सुबह ही पूर्व राज्यपाल को लोकसेवा आयोग के पास एक्यूरा क्रिटिकल केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उन्हें आईसीयू में रखा गया है। उनके अस्वस्थ होने की सूचना मिलने के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि हम सभी के मार्गदर्शक पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी के अस्वस्थ होने की सूचना मिली है।
विज्ञापन


भगवान श्रीराम से प्रार्थना है कि उन्हें शीघ्र स्वस्थ करें। उधर, सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी भी अस्पताल में भर्ती पूर्व राज्यपाल को देखने के लिए पहुंचीं। पूर्व मंत्री डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह गौर भी अस्पताल पहुंचे। अस्पताल प्रबंधन की ओर से भी कहा गया है कि पूर्व राज्यपाल की हालत स्थिर है। वहीं उनकी बहु कविता यादव त्रिपाठी ने बताया कि चिकित्सक लगातार पूर्व राज्यपाल की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed