फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kept applying ointment throughout the day to stop the drops

Prayagraj News: भ्रष्टाचार की बूंदें रोकने को दिनभर करते रहे मरहम-पट्टी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 08:15 AM IST
विज्ञापन
Kept applying ointment throughout the day to stop the drops
उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) के नवनिर्मित प्रेक्षागृह की भ्रष्टाचार की परतों पर शुक्रवार को दिनभर मरहम-पट्टी चलती रही। प्रेक्षागृह को तैयार करने में करीब तीन करोड़ का खर्च आया था। चर्चा यह भी है कि 400 कुर्सियों में कुछ को ही बदला गया था। बाकी का सिर्फ रंग-रोगन किया गया।
विज्ञापन

पहले तो छत से बूंदें टपकने व फॉल्स सीलिंग नीचे गिरने की बात से अफसर पल्ला झाड़ते रहे। लेकिन, अब जांच की बात कह रहे हैं। दावा कर रहे हैं कि फॉल्स-सीलिंग को ठीक कर दिया गया है। बाकी काम भी एक हफ्ते में हो जाएगा।
विज्ञापन

करीब तीन करोड़ से संवरे इस प्रेक्षागृह का 10 जून को ही राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने वर्चुअली उद्घाटन किया था। तब, अफसरों ने इसे शानदार बताया था, मगर इसकी छत पहली बारिश भी न झेल सकी। फॉल्स सीलिंग तक नीचे आ गिरी। दो दिन हुई बारिश ने प्रेक्षागृह के नवनिर्माण में हुए भ्रष्टाचार की पोल खोल दी। प्रेक्षागृह की छत जगह-जगह से टपकती रही। मेकअप रूम और कुछ अन्य जगहों की फॉल्स सीलिंग तक नीचे आ गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जनसीपीडब्ल्यूडी को काम सौंपा गया था। उनकी ओर से कुछ गलती तो हुई है। मैंने उनको अखबारों की कटिंग भेजकर अवगत कराया है। एक हफ्ते के अंदर काम हो जाएगा। बाकी जांच भी करेंगे।
- आशिस गिरि, प्रभारी निदेशक, एनसीजेडसीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed