फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Keep a bowl of water for the birds to share

पक्षियों के लिए पानी रखने को बांटे प्याले

Mon, 25 Apr 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 25 Apr 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Keep a bowl of water for the birds to share
बांटे प्याले - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
भीषण गर्मी में तड़पते पक्षियों को पानी पिलाने के लिए आवास सेवा समिति ने रविवार को सुभाष चौराहा पर आम लोगों को मिट्टी के प्याले वितरित किए। उधर द्वारिका सेवा संस्थान में खुल्दाबाद में मिट्टी के प्याले वितरित किए। इस दौरान लोगों से अपील की गई कि अपने घरों की छत, बालकनी, सार्वजनिक स्थलों आदि पर प्यालों में पानी भरकर रखें।
विज्ञापन


इन दिनों सूरज के तीखे तेवरों के कारण इंसानों के साथ पशु-पक्षी भी दुबक गए हैं। ऐसे में बेजुबान पक्षियों को पानी उपलब्ध कराने के लिए आवाम सेवा संस्थान आगे आया है। संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद अबरार के नेतृत्व में रविवार को सुभाष चौराहा पर कार्यक्रम आयोजित कर आम लोगों को नि:शुल्क मिट्टी के प्याले वितरित किए गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों से इन प्यालों में पानी भरकर घरों की छत, बालकनी, पार्क, कब्रिस्तान आदि स्थानों पर रखने की अपील की।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि संस्था की ओर से जल्द ही शहर में प्याऊ भी लगवाए जाएंगे। इसमें मुख्तार अहमद, बृजेश जायसवाल, मोहम्मद यूसुफ अंसारी, रहमान अशरफ, हाजी इंतेजार अहमद, मोहम्मद नफीस अंसारी, अकबर चौहान आदि शामिल थे। उधर, द्वारिका सेवा संस्थान के निदेशक डॉ.विनोद कुमार चौरसिया के नेतृत्व में खुल्दाबाद में मिट्टी के प्याले वितरित किए और लोगों को इसमें पक्षियों के लिए पानी रखने को प्रोत्साहित किया। इसमें शोभा चौरसिया, डॉ.मनीष राज, डॉ.अमृता श्री, सुरेश गुप्ता, अमित राज, गौतम चौरसिया, इंदू, माहिम आदि शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed