फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kaushambi woman beheaded and murdered, suspected of gang rape

कौशाम्बी में महिला की सिर कूचकर हत्या, सामूहिक दुष्कर्म की आशंका

Tue, 29 Dec 2020 10:25 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 29 Dec 2020 10:25 AM IST
विज्ञापन
Kaushambi woman beheaded and murdered, suspected of gang rape
हत्या - फोटो : DEMO Pics
    विज्ञापन
सैनी कोतवाली के पखरावां गांव स्थित एक खेत में सोमवार सुबह एक महिला का निवस्त्र शव मिला। महिला के सिर में गहरे जख्म के निशान थे। कुछ दूर एक लेडीज पर्स व जूती मिली है। घटनास्थल से करीब एक सौ मीटर दूर पर एक साड़ी व पेटीकोट मिला। आशंका है कि महिला से सामूहिक दुष्कर्म के बाद मौत के घाट उतारा गया है। सूचना पर एएसपी समर बहादुर, एसओजी व कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। चर्चा रही कि महिला करारी इलाके के एक गांव की है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।

Kaushambi woman beheaded and murdered, suspected of gang rape
हत्या

पखरावां गांव निवासी नरसिंह यादव के खेत में गेहूं की फसल बाई गई है। सोमवार सुबह कुछ लोग खेत की तरफ गए तो उन्होंने करीब 35 वर्षीय महिला का शव देखा। महिला का शव निवस्त्र पड़ा हुआ था। महिला के कमर के पास एक ब्लाउज पड़ा था। घटनास्थल पर चूड़ियां टूटकर बिखरी थी। इससे अनुमान लगाया गया कि महिला ने कातिल के साथ संघर्ष भी किया होगा। घटनास्थल को देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि वारदात में महिला का कोई जानने वाला शामिल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kaushambi woman beheaded and murdered, suspected of gang rape
रेप और हत्या - फोटो : demo
ग्रामीणों की सूचना पर एएसपी समर बहादुर एसओजी, सैनी, कड़ा कोतवाली की फोर्स के साथ पहुंचे। घटनास्थल के आसपास का निरीक्षण करने पर करीब सौ मीटर दूर एक साड़ी व पेटीकोट पड़ा मिला। शव से कुछ ही दूरी पर एक लेडीज पर्स व जूती मिली है। शव के पास ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे महिला की शिनाख्त हो सके। चर्चा रही कि महिला करारी इलाके के एक की रहने वाली है। उसके साथ दुष्कर्म के बाद मौत के घाट उतारा गया। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा है।
 
  • महिला के सिर पर किसी भारी वस्तु से हमलाकर मौत के घाट उतारा गया है। गैंगरेप की बात कहना अभी जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही कारण पता चल सकेगा। महिला की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। -समर बहादुर, एएसपी

चर्चा रही कि महिला करारी इलाके के एक गांव की रहने वाली है। सैनी पुलिस की सूचना पर करारी इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताए गए पते पर पुलिसकर्मी भेजे तो वहां ताला बंद मिला। फिलहाल करारी कोतवाली में इस तरह की किसी महिला के लापता होने का केस भी दर्ज नहीं है। वहीं सैनी के वरिष्ठ उपनिरीक्षक केदारनाथ राय का कहना है जिले के कई थानों को महिला की फोटो भेजी गई है। कई स्थानों से लोग पहचान के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed