फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kaushambi: Upset with her family over a love marriage, a young woman climbed a mobile tower

कौशाम्बी : प्रेम विवाह को लेकर घरवालों से नाराज युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी, तीन घंटे के बाद उतरी

Fri, 16 Oct 2026 07:21 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 16 Oct 2026 07:21 PM IST
सार

संदीपनघाट थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर बजहा गांव में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती के टावर पर चढ़ने की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन
Kaushambi: Upset with her family over a love marriage, a young woman climbed a mobile tower
टावर पर चढ़कर युवती ने किया हंगामा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संदीपनघाट थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर बजहा गांव में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती के टावर पर चढ़ने की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच कर युवती को उतारने के प्रयास में जुट गई।

विज्ञापन

चरवा थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती प्रेम विवाह को लेकर अपने घरवालों से नाराज थी। इसी नाराजगी के चलते शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे वह सिकंदरपुर बजहा गांव स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती के टावर पर चढ़ने की खबर फैलते ही गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर डायल 112, फायर ब्रिगेड की टीम व संदीपनघाट थाना प्रभारी नागेंद्र नागर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मी युवती को समझाकर सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, युवती के काफी देर तक टावर पर बने रहने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। मौके पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है। थाना प्रभारी के समझाने के बाद 6:30 बजे तीन घंटे बाद युवती सकुशल उतार लिया कर उसको साथ में लेकर थाना चले गए। इस संबंध में संदीपनघाट थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह नागर ने बताया कि युवती को टावर से सकुशल उतार लिया गया है, मौके पर बड़ी बहन व भाई आ गए थे, अन्य विधिक कार्यवाही प्रचारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed