फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kaushambi Lok Sabha SP bets on Inderjit Saroj Pushpendra Saroj

UP : सपा ने कौशाम्बी से इंद्रजीत सरोज के बेटे पुष्पेंद्र पर लगाया दांव, लंदन से की है पढ़ाई

Fri, 12 Apr 2024 04:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 12 Apr 2024 04:58 PM IST
सार

पुष्पेंद्र सरोज सपा के पिता इंद्रजीत सरोज राष्ट्रीय महासचिव के साथ ही मंझनपुर विधानसभा से पांच बार विधायक रह चुके हैं। वर्तमान में भी वह मंझनपुर सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। एक मार्च 1999 को जन्मे पुष्पेंद्र सरोज प्रयागराज के धूमनगंज इलाके के सुलेमसराय में रहते हैं।

विज्ञापन
Kaushambi Lok Sabha SP bets on Inderjit Saroj Pushpendra Saroj
पुष्पेंद्र सरोज, सपा प्रत्याशी, कौशाम्बी लोकसभा क्षेत्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी ने कौशाम्बी लोकसभा (सुरक्षित) सीट से पुष्पेंद्र सरोज को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। पुष्पेंद्र सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज के पुत्र हैं। कई दिनों से इनके नाम की अटकलें लगाई जा रही थीं। शुक्रवार को सपा ने आधिकारिक रूप से दो प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की। इसमें कौशाम्बी से पुष्पेंद्र सरोज और कुशीनगर से अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सैंथवार को उम्मीदवार बनाया गया है। 

विज्ञापन


पुष्पेंद्र सरोज सपा के पिता इंद्रजीत सरोज राष्ट्रीय महासचिव के साथ ही मंझनपुर विधानसभा से पांच बार विधायक रह चुके हैं। वर्तमान में भी वह मंझनपुर सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। एक मार्च 1999 को जन्मे पुष्पेंद्र सरोज प्रयागराज के धूमनगंज इलाके के सुलेमसराय में रहते हैं। उन्होंने लंदन के क्वीन यूनिवर्सिटी से एकाउंटेंसी से स्नातक की डिग्री हासिल की है।

विज्ञापन

सपा ने अपने राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत के बेटे पुष्पेंद्र पर जताया भरोसा

लंबे इंतजार के बाद सपा ने भी कौशाम्बी (अजा.) संसदीय क्षेत्र से अपने पत्ते खोल दिए। पार्टी ने अपने राष्ट्रीय महासचिव एवं सदर विधायक इंद्रजीत सरोज के बेटे पुष्पेंद्र सरोज को अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया है। इसी के साथ ही कयासों, अटकलों पर विराम लग गया है। तीनों प्रमुख दल के उम्मीदवार घोषित होने से संसदीय क्षेत्र का सियासी पारा चढ़ गया है। 

यूं तो पिछले हफ्ते विधानसभा क्षेत्रों में हुए कार्यकर्ता सम्मेलनों के दौरान ही सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज ने अपने बेटे पुष्पेंद्र सरोज का नाम सार्वजनिक कर दिया था। इतना ही नहीं, पहली बार वह बेटे पुष्पेंद्र को राजनीतिक मंच पर साथ लेकर पहुंच रहे थे। इससे साफ हो गया था कि अब केवल अधिकृत घोषणा होना भर बाकी था। करीबी तो खुलकर कह रहे थे कि पार्टी ने उम्मीदवार तय कर लिया है, बस सत्ताधारी दल भाजपा के पत्ते खुलने का इंतजार किया जा रहा है।

इसी बीच 10 अप्रैल को भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। भाजपा ने अपने मौजूदा सांसद विनोद सोनकर पर लगातार तीसरी बार भरोसा जताया। इसके बाद से सपा की अधिकृत सूची का इंतजार किया जाने लगा। शुक्रवार की दोपहर पार्टी ने जैसे ही सूची जारी की, इंद्रजीत समर्थक जश्न में डूब गए। पार्टी ने पुष्पेंद्र सरोज को अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया। समर्थकों ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया। 

विदेश में पढ़े पुष्पेंद्र होंगे सबसे कम उम्र के प्रत्याशी

सपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज की स्कूली शिक्षा देहरादून के प्रतिष्ठित बोर्डिंग कॉलेज से हुई है। इंटरमीडिएट के बाद उन्होंने लंदन से बीकाम की डिग्री हासिल की है। पुष्पेंद्र संभवत: देश के सबसे युवा लोकसभा प्रत्याशी होंगे। अभी एक मार्च को ही उनकी उम्र 25 साल पूरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed