फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kaushambi Blast: Three people burnt in firecracker factory accident died during treatment, death toll reaches

Kaushambi Blast : पटाखा फैक्टरी हादसे में झुलसे तीन लोगों की इलाज के दौरान मौत, 11 पहुंची मृतकों की संख्या

Fri, 01 Mar 2024 11:25 AM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 01 Mar 2024 11:25 AM IST
सार

भरवारी थाना क्षेत्र के खल्लाबाद में स्थित पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट के मामले में घायल तीन और लोगों की मौत हो गई। मृतकों की संख्या अब तक 11 पहुंच गई है। एक घायल की अब भी नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
Kaushambi Blast: Three people burnt in firecracker factory accident died during treatment, death toll reaches
पटाखा फैक्टरी में आग के बाद उठा धुएं का गुबार। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कौशाम्बी पटाखा फैक्टरी धमाके में गंभीर रूप से झुलसे तीन लोगों की बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। फैक्टरी मालिक के छोटे भाई कौसर अली की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने उसे दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे में अब तक कुल 11 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


कोखराज थाना क्षेत्र में स्थित भरवारी के खल्लाबाद कस्बे के पटाखा फैक्टरी में धमाके में गंभीर रूप से घायल मुकेश (17), राजेंद्र कुमार (15) और राकेश (45) को हादसे के बाद एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बृहस्पतिवार को तीनों की सांसें थम गईं। हादसे के बाद कौशाम्बी से सात लाेगों को एसआरएन में रेफर किया गया था इनमें से सिर्फ कौसर अली का इलाज चल रहा है। बाकी लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


घर का इकलौता चिराग भी बुझ गया

बहरिया निवासी राजेंद्र कुमार अपने माता-पिता की इकलौता लड़का था। आठवीं तक की पढ़ाई करने के बाद घर की परिस्थिति को देखकर अपने पिता के साथ पटाखा फैक्टरी में काम करने के लिए जाने लगा था। पिता ने बताया कि उसे वहां पर काम करने से मना कर रहे थे। लेकिन उसने कहा कि रविवार को वहां जाकर अपना पुराना हिसाब कराकर फिर काम करने नहीं जाऊंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता के बाद बेटे ने भी तोड़ा दम

चमंधा निवासी हरि लाल की मौत बाद बेटे मुकेश की भी सांसें रुक गईं। बुधवार को मुकेश ने बातचीत में हादसे की सच्चाई को अपनी जुबानी बयां किया था। उसने बताया कि वेल्डिंग मशीन की चिंगारी से फैक्टरी में आग लगी थी। वह करीब दो साल से अपने पिता के साथ उस पटाखा फैक्टरी में काम करने के लिए जा रहा था। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। रविवार को धमाके के बाद वह अपने पिता को बचाने में गंभीर रूप से झुलस गया था। बड़े भाई राकेश ने बताया कि उसकी छोटी बहन की मंगनी हो चुकी थी। उसी के शादी के लिए पैसे इकट्ठा करने के लिए पिता के साथ मुकेश भी काम करने के लिए पटाखा फैक्टरी में जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed