फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Karwaria brothers released from jail on parole, relief on medical grounds

प्रयागराज : पैरोल पर जेल से रिहा हुए करवरिया बंधु, मेडिकल आधार पर मिली राहत

Sat, 10 Sep 2022 08:18 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 10 Sep 2022 08:18 AM IST
सार

पूर्व विधायक बीमार होने के कारण एसआरएन में भर्ती है उन्हें वहीं से पैरोल दे दी गई। पूर्व सांसद कपिल मुनि करवरिया का वाराणसी का एक मामले में वारंट होने के कारण उन्हें बृहस्पतिवार को पैरोल पर नहीं छोड़ा गया।

विज्ञापन
Karwaria brothers released from jail on parole, relief on medical grounds
करवरिया बंधु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा के पूर्व विधायक जवाहर यादव उर्फ जवाहर पंडित हत्याकांड मामले में आरोपी करवरिया बंधुओं को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मंगलवार को एक माह की पैरोल दी थी। न्यायालय ने मेडिकल आधार पर करवरिया बंधुओं व उनके रिश्तेदार रामचंद्र तिवारी को पैरोल दी थी। यह सभी बर्ष 2019 से जेल में बंद है। बृहस्पतिवार को कार्ट के आदेश आने के बाद देर रात जेल प्रशासन ने कागजी कार्रवाई पूरा करते हुए पूर्व एमएलसी सूरज भान करवरिया व उनके रिश्तेदार रामचंद्र तिवारी को एक माह की पैरोल पर छोड़ दिया।

विज्ञापन



पूर्व विधायक बीमार होने के कारण एसआरएन में भर्ती है उन्हें वहीं से पैरोल दे दी गई। पूर्व सांसद कपिल मुनि करवरिया का वाराणसी का एक मामले में वारंट होने के कारण उन्हें बृहस्पतिवार को पैरोल पर नहीं छोड़ा गया। शुक्रवार को कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें भी पैरोल पर छोड़ दिया गया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक पीएन पांडेय ने बताया कि उदयभान, कपिल मुनि, सूरज भान करवरिया के अलावा रामचंद्र तिवारी को पैरोल पर छोड़ा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed