फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Karpatri true nationalist Maharaj: Shahnawaz

सच्चे राष्ट्रवादी थे करपात्री जी महाराज: शहनवाज

Mon, 30 Jan 2017 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Mon, 30 Jan 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
Karpatri true nationalist Maharaj: Shahnawaz
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
स्वामी करपात्री जी महाराज सनातन धर्म के सूर्य थे। वे सिर्फ हिंदू धर्म प्रचारक ही नहीं वरन सच्चे राष्ट्रवादी थे। यह बातें रविवार को माघ मेला क्षेत्र त्रिवेणी रोड स्थित अखिल भारतीय धर्मसंघ के शिविर में ‘धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज के जीवन दर्शन’ पर आयोजित व्याख्यान माला में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शहनवाज हुसैन ने कही।
विज्ञापन


उन्होंने सनातन धर्म के प्रति सम्मान जताया। कहा, सनातन धर्म विश्व का कल्याण चाहता है। गौ भारतीय संस्कृति की पहचान है। करपात्री जी ने गौ हत्या बंद कराने का संकल्प लिया था, जिसे पूरा करने का समय आ गया है। दूसरे सत्र में बतौर अध्यक्ष पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा कि करपात्री महाराज ने जो कहा वही सत्य है। वे जीवन पर्यंत सनातन धर्म एवं भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए लड़ते रहे। वे अभिनव शंकराचार्य थे।
विज्ञापन


संयोजक अभिषेक ब्रह्मचारी ने युवाओं को करपात्री जी के बताए रास्ते पर चलने की बात कही। स्वामी सहजानंद सरस्वती सामाजिक न्यायमंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने करपात्री एक्सप्रेस, वेद संस्कृति विश्वविद्यालय एवं डाक टिकट जारी करने की मांग केंद्र सरकार से की। अध्यक्षता स्वामी सर्वेश्वरानंद सरस्वती ने की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संत महात्मा एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


माघ मेला क्षेत्र त्रिवेणी मार्ग स्थित स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ के शिविर में सोमवार को धर्म सम्मेलन होगा। जिसमें हर धर्म के प्रतिनिधि एवं विचारक शामिल होंगे। स्वामी अधोक्षजानंद के मुताबिक सम्मेलन में देश की मौजूदा समस्याओं पर मंथन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से आरंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed