फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kareli murder case: Haiwan Arif will be sent to jail today, said he got upset and executed the incident

करेली हत्याकांड : हैवान आरिफ को आज भेजा जाएगा जेल, बोला परेशान होकर दिया घटना को अंजाम

Fri, 21 Jul 2023 07:22 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 21 Jul 2023 07:22 AM IST
सार

करेली के बारह मार्केट के रहने वाले आरिफ ने अपनी मां अनीसा बेगम और बहन नाहिदा की हत्या के बाद पिता मो. कादिर को भी चापड़ मारकर अधमरा कर दिया था। उसने अपने भतीजा हसनैन पर चापड़ से वार किया था लेकिन वह पड़ोसी की छत पर कूद गया था।

विज्ञापन
Kareli murder case: Haiwan Arif will be sent to jail today, said he got upset and executed the incident
मां और बहन की हत्या के आरोपी को पकड़कर ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपनी ही बूढ़ी मां और बहन के कातिल आरिफ को शुक्रवार को जेल भेजा जाएगा। पुलिस ने उसे बुधवार को ही पकड़ लिया था लेकिन वह घायल था। उपचार के बाद बृहस्पतिवार को उसकी औपचारिक गिरफ्तारी दिखाई गई। उसने बयान दिया है कि घर वालों से परेशान होकर उसने घटना को अंजाम दिया। उसका भाई आजम और बहन नाहिदा उर्फ निकहत जहां पूरा घर हड़पने के फिराक में थे। मां-बाप भी उन्हीं के साथ थे। उसे लगातार बेइज्जत किया जाता था।

विज्ञापन


करेली के बारह मार्केट के रहने वाले आरिफ ने अपनी मां अनीसा बेगम और बहन नाहिदा की हत्या के बाद पिता मो. कादिर को भी चापड़ मारकर अधमरा कर दिया था। उसने अपने भतीजा हसनैन पर चापड़ से वार किया था लेकिन वह पड़ोसी की छत पर कूद गया था। जिससे उसकी जान बच गई। आरिफ ने पड़ोसियों और पुलिस वालों पर पर तेजाब से भरी बोतलों से हमला कर दिया। जिसमें कई सिपाही और पड़ोसी भी मामूली रूप से जख्मी हो गए थे।
विज्ञापन


पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए मिर्ची बम और आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल किया। इसके बाद उसे पकड़ा गया था। आरिफ के चेहरे पर भी काफी चोटें थीं। उसका उपचार कराके औपचारिक रूप से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार को उसे जेल भेजा जाएगा। पूछताछ में उसने बताया कि पिता मो. कादिर ने दो मंजिला मकान बनवाया था। ऊपर का पूरा हिस्सा आजम ने ले लिया था। नीचे एक कमरे में वह अपनी पत्नी नौशीन और बच्ची शुबा के साथ रह रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kareli murder case: Haiwan Arif will be sent to jail today, said he got upset and executed the incident
युवक ने मां-बहन को कुल्हाड़ी से मार डाला - फोटो : अमर उजाला

इसी हिस्से में मां-बाप, बहन और भांजा अम्मार उर्फ अरमान भी रहता था। वह मां-बाप से यही कहता था कि घर बेचकर उसे उसका हिस्सा दे दिया जाय लेकिन उसकी बात सुनने को कोई तैयार नहीं था। मां-बाप हमेशा आजम और नाहिदा का पक्ष लेते थे। उसे लगातार बेइज्जत किया जाता था। पत्नी बच्ची के सामने भी उसी को खरी खोटी सुनाई जाती थी। वह काफी दिनों से यह सब करने का प्लान बना रहा था। उसने कई दुकानदारों से टायलेट साफ करने वाली सैकड़ों बोतल खरीदी थी। बुधवार को मौका देखकर उसने घर वालों पर हमला कर दिया।

Kareli murder case: Haiwan Arif will be sent to jail today, said he got upset and executed the incident
करेली मं मां-बहन की हत्या करने के बाद कुल्हाड़ी लेकर खड़ा आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

भाई, भाभी और बहन को मारने की बनाई थी योजना

आरिफ ने पुलिस को बयान दिया है कि उसने अपने भाई आजम, भाभी शबाना और बहन नाहिदा को मारने की पूरी योजना बनाई थी। मां अनीसा बेगम और पिता मो. कादिर उसके रास्ते में आ गए। उसे रोकने लगे, इस कारण उन्हें मारना पड़ा। पिता नाहिदा और उसके बेटे के ऊपर पेंशन का पूरा पैसा खर्च कर देते थे। उसे एक पैसा नहीं देते थे, इसी कारण उसे गुस्सा आती थी।

Kareli murder case: Haiwan Arif will be sent to jail today, said he got upset and executed the incident
मां और बहन की हत्या का आरोपी आरिफ। पुलिस को पकड़ने में छूटे पसीने। - फोटो : अमर उजाला

एफआईआर में आरिफ की पत्नी के साथ दो अज्ञात के भी नाम

करेली में हुए हत्याकांड में आजम सिद्दिकी ने अपने भाई आरिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में आजम ने आरिफ के अलावा की पत्नी नौशीन उर्फ नौशी और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी फुटेज को चेक किया जा रहा है। पत्नी की भूमिका की भी जांच हो रही है।

आजम द्वारा दर्ज एफआईआर के मुताबिक इस कांड में आरिफ के साथ उसकी पत्नी तथा दो अज्ञात भी शामिल थे। आरिफ ने अपने दो साथियों के साथ गेट तथा बाहर निकलने वाले सभी रास्तों पर ताला बंद किया और मां और बहन की चापड़ से हत्या कर दी। पिता को मरणासन्न कर दिया। तीनों ने तेजाब भी फेंका।

घटना में आरिफ और उसके साथियों द्वारा कुल्हाड़ी, चापड़, चाकू और तेजाब का प्रयोग किया गया था। पूरे घटनाक्रम में आरिफ की पत्नी नौशीन भी शामिल है। डीसीपी नगर दीपक भूकर ने बताया कि एफआईआर की जांच की जा रही है। दो अन्य लोगों के शामिल होने के तथ्य भी जांचे जा रहे हैं। आस पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया है। पत्नी नौशीन से पूछताछ हुई है। उसकी भूमिका और लोकेशन की जांच हो रही है। जल्द ही सब स्पष्ट हो जाएगा।

Kareli murder case: Haiwan Arif will be sent to jail today, said he got upset and executed the incident
करेली में घटना के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

तीन दिन पहले नौशीन चली गई थी मायके, हत्याकांड में भूमिका की जांच

आरिफ की पत्नी नौशीन तीन दिन पहले ही अपनी शुबा को लेकर मायके चली गई थी। वह गवर्नमेंट प्रेस में कर्मचारी है। उसके खिलाफ भी हत्याकांड में शामिल होने की रिपोर्ट लिखाई गई है। पुलिस उसकी भूमिका और लोकेशन की जांच कर रही है।

आरिफ की पत्नी नौशीन उर्फ नौशी का मायका सोलह मार्केट के पास है। पिता की मौत के बाद उसे गवर्नमेंट प्रेस में नौकरी मिली है। वह कभी ससुराल तो कभी मायके में रहती है। तीन दिन पहले आरिफ और उसके घर वालों में काफी झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह बेटी को लेकर मायके चली गई थी। बुधवार को बेटी को स्कूल छोड़कर वह अपने कार्यालय गई थी। नौशीन पर भी हत्याकांड में शामिल होने का आरोप लग रहे हैं।

आरिफ महीनों से टायलेट साफ करने वाले तेजाब की बोतलों को इकट्ठा कर रहा है। उसने अपने कमरे में सैकड़ों बोतल इकट्ठी की थी। नौशीन को यह बात पता थी कि नहीं, इसकी जांच की जा रही है। वह तीन दिन पहले ही मायके गई थी और आरिफ महीनों से तेजाब की बोतलें इकट्ठा कर रहा है। पुलिस अफसरों का कहना है कि इन्हीं सब बातों की जांच की जा रही है। नौशीन को अगर हत्याकांड की जानकारी थी तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed