फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kareli massacre: Mother had said in the evening itself - everything is yours.. you will get it, still killed

करेली हत्याकांड : शाम को ही मां ने कहा था-सब तुम्हारा है.. तुमको ही मिलेगा, फिर भी मार डाला

Fri, 21 Jul 2023 12:57 PM IST
विनोद सिंह आलोक श्रीवास्तव, प्रयागराज
आलोक श्रीवास्तव, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 21 Jul 2023 12:57 PM IST
विज्ञापन
Kareli massacre: Mother had said in the evening itself - everything is yours.. you will get it, still killed
मां और बहन की हत्या का आरोपी आरिफ। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

''जायदाद के लिए वह आए दिन लड़ाई करता था। कभी भाई से तो कभी मुझसे व अपनी मां से। मंगलवार शाम को भी उसने ऐसा ही किया। गुस्से में भला बुरा भी कहा। फिर भी मां उसके पास गई और उसे मनाया। यह भी कहा कि परेशान मत हो। सब तेरा है और तुझे ही मिलेगा। इसके बाद भी उसने सबकुछ खत्म कर दिया। ...नहीं पता था कि इतना खौफनाक कदम उठाएगा कि पूरा घर ही बर्बाद हो जाए।''

विज्ञापन


बुधवार को मां और बहन को मार डालने वाले आरिफ के 70 वर्षीय पिता कादिर सिद्दीकी बृहस्पतिवार को आपबीती सुनाते हुए रो पड़े। एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराए गए कादिर ही करेली के गौस नगर में हुई घटना में मौत के मुंह से निकल कर बचने वाले वह शख्स हैं, जिनके बेटे ने ही उनकी आंखों के सामने उनकी पत्नी अनीशा बेगम और बेटी निकहत जहां उर्फ नाहिद का कत्ल कर दिया था।
विज्ञापन


चाकू और कुल्हाड़ी से हुए हमले में कादिर भी गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं और उनके शरीर में कई जगह चोटें आई हैं। एसआरएन के सर्जरी वार्ड में भर्ती कादिर से घटना के बारे में पूछा गया तो उनकी आंखें भर आईं। उनके चेहरे के बदलते रंग घटना की भयावहता का अंदाजा लगाने के लिए काफी थे। कुछ देर की खामोशी पर भी कुछ नहीं बोले तो फिर सवाल हुआ कि यह कैसे हो गया? उनके सब्र का बांध टूट गया। वह बिलख पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

जायदाद की लालज में किया रिश्तों का कत्ल

कहा, जायदाद के लालच में बेटा इस कदर अंधा हो जाएगा कि अपने रिश्तों का ही खून कर देगा, कभी सपने में भी नहीं सोचा था। जिस बेटे को लाड प्यार से पाल-पोस कर बड़ा किया, जिसे बड़ा करने में पूरा जीवन खपा दिया, उसने ही ऐसा जख्म दे दिया, जो जिंदगी भर दर्द देगा। कुछ ठहरकर फिर बोले, मैं पानी का बिल जमा करके लौटा था। सोचा कुछ देर आराम कर लूं। पत्नी और बेटी घर के कामों में व्यस्त थी।

अचानक आरिफ की चिल्लाने की आवाज आने लगी। वह अपने कमरे से बाहर निकल कर पहुंचे तो आरिफ हाथ में कुल्हाड़ी लिए हुए था और अपने बड़े भाई आजम और उसकी पत्नी शबाना से झगड़ रहा था। अगले ही पल उसने इस कदर आपा खो दिया कि कुल्हाड़ी लेकर भाई-भाभी के पीछे दौड़ पड़ा। यह देख मां ने उसे रोकना चाहा तो कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बहन पहुंची तो उस पर भी ताबड़तोड़ वार किए।

वह गए तो उन पर भी हमला कर दिया। गंभीर चोटें आने से वह अचेत होकर गिर गए और होश आने पर खुद को अस्पताल में पाया। बाद में पता चला कि पत्नी और बेटी की मौत हो गई है। कलपते हुए उन्होंने यह भी कहा कि उसने जो किया उसकी सजा उसे कानून देगा, लेकिन ऊपर वाला उसे कभी माफ नहीं करेगा।

मां-बेटी का हुआ पोस्टमार्टम, बेटी के शरीर पर मिले दर्जनोें घाव के निशान

करेली में मृत मां-बेटी के शव का बृहस्पतिवार दोपहर के बाद दो डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम किया। जिसमें मां अनीसा के गले में गहरे घाव के निशान मिले। बेटी नाहिद की आधे से ज्यादा शरीर जली मिली और उसके शरीर पर दर्जनों घाव के निशान भी मिले हैं कानूनी प्रक्रिया में देरी होने की वजह से परिजनों को दोनों का शव शाम पांच बजे के बाद सौंपा गया। उधर मर्चरी में बड़ा बेटा मो. आजम अपने रिश्तेदारों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा। मां-बहन के पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव को काला डांडा, करेली के कब्रिस्तान में दफनाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed