{"_id":"68716fa60c17f498480c646f","slug":"kanwariyas-came-out-after-filling-water-from-dashaswamedh-ghat-allahabad-news-c-3-ald1053-667525-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: दशाश्वमेघ घाट से जल भरकर निकले कांवड़िए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: दशाश्वमेघ घाट से जल भरकर निकले कांवड़िए
Sat, 12 Jul 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
प्रयागराज। सावन के पहले दिन कई कांवड़ियों ने अपनी यात्रा की शुरुआत की। दशाश्वमेघ घाट से जल भरकर निकले। इस दौरान चारो दिशाओं मे बोल बम का जयकारा गूंजता रहा। यहां से जल भरकर ज्यादातर कांवड़िए काशी विश्वनाथ धाम की ओर जाते हैं। भदोही के रहने वाले कांवड़िए सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वो 16 साल से कावड़ लेकर दशाश्वमेघ घाट से काशी विश्वनाथ धाम तक जाते हैं। वहीं, भदोही के ही रहने वाले कांवड़िए राम जी ने बताया कि वो 10वीं बार कावड़ यात्रा करने के लिए निकले है। दोनों ने ही का है कि कांवड़ यात्रा पर जाने के लिए खुद को धन्य समझते हैं।
विज्ञापन