फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kanungo was removed for missing important correspondence in Sonbhadra.

Prayagraj : सोनभद्र में महत्वपूर्ण पत्राचार गायब करने के आरोप में हटाया जा चुका था कानूनगो

Fri, 04 Oct 2024 04:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 04 Oct 2024 04:18 PM IST
सार

विजिलेंस की ओर से कार्रवाई होते देख आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। करीब एक घंटे की कार्रवाई के बाद दोनों को पकड़कर सिविल लाइंस थाने लाया गया,जहां देर-शाम दोनों का मेडिकल करवाया गया। विजिलेंस की जांच में यह भी सामने आया कि कानूनगो फहीमुद्दीन अप्रैल 2025 में सेवानिवृत्त होना था। यानी सेवानिवृत्त से महज छह महीने पहले उसकी गिरफ्तारी हो गई।

विज्ञापन
Kanungo was removed for missing important correspondence in Sonbhadra.
राजस्व निरीक्षक फहीमुद्दीन और सफाईकर्मी विनय कुमार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

20 हजार की रिश्वत लेने में गिरफ्तार कानूनगो फहीमुद्दीन पर इससे पहले भी आरोप लग चुका है। विजिलेंस की जांच में सामने आया कि आरोपी की तैनाती इससे पूर्व सोनभद्र में थी। वहां के तहसील से महत्वपूर्ण पत्राचार गायब करने का आरोप लगा था।

विज्ञापन


इसे लेकर उच्च अधिकारियों की ओर से जांच भी की गई थी। हालांकि, बाद में न्यूनतम वेतन पर प्रयागराज तबादला कर दिया गया। विजिलेंस के सूत्रों ने बताया कि टीम सादी वर्दी में तहसील परिसर और कमरा नंबर-18 के आसपास मौजूद थी।
विज्ञापन


जैसे ही विनय कुमार रिश्वत के रुपयों को फहीमुद्दीन को थमाया तो वह कमरे में रखी अलमारी को खोलकर उसमें पैसे रखने लगा। तभी कमरे के बाहर खड़ी टीम भीतर घुसी और आरोपी को रंगे हाथ धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद दोनों ने बचने का प्रयास किया और बोले जा रहे थे कि उनकी कोई भूमिका नहीं है। ये पैसा मेरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रैल 2025 में रिटायरमेंट

विजिलेंस की ओर से कार्रवाई होते देख आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। करीब एक घंटे की कार्रवाई के बाद दोनों को पकड़कर सिविल लाइंस थाने लाया गया,जहां देर-शाम दोनों का मेडिकल करवाया गया। विजिलेंस की जांच में यह भी सामने आया कि कानूनगो फहीमुद्दीन अप्रैल 2025 में सेवानिवृत्त होना था। यानी सेवानिवृत्त से महज छह महीने पहले उसकी गिरफ्तारी हो गई।

होगी विभागीय कार्रवाई

सफाईकर्मी विनय कुमार की सहसाें ब्लॉक में तैनाती है। हाल ही में उसे सदर तहसील संबद्ध किया गया था। नायब तहसीलदार सुलभ तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। लेकिन, विजिलेंस की ओर से उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई है। सूचना मिलते ही फहीमुद्दीन पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

वहीं, दूसरी ओर कानूनगो की गिरफ्तारी को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें दिख रहा है कि विजिलेंस टीम आरोपियों को तहसील परिसर से खींचकर गाड़ी तक ले जा रही है। विजिलेंस के अधिकारियों ने बताया कि वाराणसी कोर्ट में शुक्रवार को दोनों को पेश किया जाएगा।

तीन माह में चौथा कानूनगो गिरफ्तार

बीते 25 जून को एंटी करप्शन की टीम ने होलागढ़ के कानूनगो राजेंद्र शर्मा को छह हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा था। इसके बाद तीन जुलाई को फूलपुर से कानूनगो राम शरण सिंह को सात हजार रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके बाद 21 अगस्त को सदर तहसील के राजस्व निरीक्षक राम कृष्ण मिश्रा को दस हजार रुपये की रिश्वत के साथ पकड़ा था और अब लगभग तीन माह में विजिलेंस ने चौथे कानूनगो को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed