{"_id":"624c8f639db2c14839449636","slug":"kamlesh-murder-case-hearing-on-bail-application-of-accused-on-april-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमलेश हत्याकांड: आरोपी की जमानत अर्जी पर सुनवाई 13 अप्रैल को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमलेश हत्याकांड: आरोपी की जमानत अर्जी पर सुनवाई 13 अप्रैल को
Wed, 06 Apr 2022 12:20 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
लखनऊ में 18 अक्तूबर 2019 को हुए चर्चित कमलेश तिवारी हत्याकांड के मामले में आरोपी की जमानत अर्जी पर सुनवाई 13 अप्रैल को होगी। मंगलवार को सुनवाई के दौरान जिला शासकीय अधिवक्ता गुलाब चंद्र अग्रहरि ने बताया कि आरोपी के संबंध में लखनऊ पुलिस से जानकारी मांगी गई थी, जोकि लखनऊ पुलिस ने मुहैया करा दी है।
उन्हें रिकॉर्डों को देखने के लिए समय दिया जाए। इस पर कोर्ट ने आठ दिन का समय दिया। मामले में आरोपी सैयद आसिम अली ने जिला न्यायालय में द्वितीय जमानत अर्जी दाखिल की है। पिछली सुनवाई में अदालत ने आरोपी के मामले में पुलिस की जांच रिपोर्ट और आपराधिक इतिहास का विवरण मांगा था। 13 अप्रैल को आरोपी की जमानत अर्जी पर बहस होगी। (ब्यूरो)