{"_id":"6a4180f2c76bdae02b0efedd","slug":"kamla-pump-canal-shut-for-a-month-due-to-receding-water-level-in-the-yamuna-allahabad-news-c-407-1-nan1010-16663-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: यमुना में जलस्तर घटने से कमला पंप कैनाल एक माह से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: यमुना में जलस्तर घटने से कमला पंप कैनाल एक माह से बंद
Mon, 29 Jun 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
लालापुर के पडुवा गांव मे स्थित पंप कैनाल, जहां यमुना का जलस्तर कम होने से सैक्शन दिखाई दे रहा ह
बारा तहसील क्षेत्र के किसान यमुना में जलस्तर घटने से परेशान हैं। पंडुवा गांव स्थित कमला पंप कैनाल एक माह से बंद पड़ी है। इससे किसान धान की नर्सरी तैयार नहीं कर पा रहे हैं।
समय से नर्सरी न डालने के कारण धान की रोपाई देर से होगी। इससे फसल की पैदावार पर नकारात्मक असर पड़ने की आशंका है। पिछली बार भी पर्याप्त बारिश न होने से किसानों को भारी नुकसान हुआ था।
यमुना में पानी का स्तर कम होने के कारण पंप पानी नहीं उठा पा रहे हैं। अधिकारियों के प्रयासों के बावजूद कैनाल से पानी नहीं छोड़ा जा सका। ग्रामीणों के अनुसार, पंप कैनाल बनने के बाद यह दूसरी बार हुआ है। किसानों ने एसडीएम बारा को शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन
प्रतापपुर के जय प्रकाश मिश्र और पंडुवा के सरस्वती प्रसाद उर्फ लल्लू मिश्र ने बताया। डेराबारी के राम बाबू मिश्र, राम सिंह, विमलेश शुक्ल और चंद्र शेखर यादव भी शामिल हैं। लालापुर के राम प्रभाव मिश्र और ओठगी तरहार के मंगला प्रसाद तिवारी ने भी शिकायत की। गोइसरा के राजेश यादव और अखिलेश पांडेय ने भी पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने नहर तत्काल चालू कराने की मांग की है ताकि पैदावार कम न हो।
बाघला नहर प्रखंड के एसडीओ सतीश कुमार ने बताया की नहर चलाने की डिमांड विभाग को भेजी गई है। यमुना का जलस्तर कम होने से पंप चलाने में दिक्कत हो रही है। यमुना का जलस्तर बढ़ते ही नहर चालू कर दी जाएगी।