फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kamla Nehru Hospital in cancer treatment will take on Tata

कैंसर उपचार में टाटा को टक्कर देगा कमला नेहरू अस्पताल

Wed, 23 Nov 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 23 Nov 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
Kamla Nehru Hospital in cancer treatment will take on Tata
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
रेडियो थेरेपी से कैंसर के उपचार में कमला नेहरू अस्पताल जल्द ही देश में दूसरे नंबर पर होगा। मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनकी पुत्री प्रियंका गांधी ने अस्पताल में न्यू लिनियर एक्सलरेटर सुविधा का शिलान्यास किया। जल्द ही यह उपकरण अस्पताल में लगा दिया जाएगा। कमला नेहरू देश में दूसरा ऐसा अस्पताल होगा, जहां यह सुविधा उपलब्ध होगी। अब मुंबई स्थित टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल और अमेरिका के अस्पतालों में ही आधुनिकतम तकनीक वाला यह उपकरण उपलब्ध है। सोनिया और प्रियंका ने अस्पताल के कर्मचारियों से मुलाकात की। साथ ही वार्डों में जाकर मरीजों से उनका हालचाल पूछा।
विज्ञापन


उन्होंने मरीजों की सहूलियत के लिए रैम्प का भी उद्घाटन किया। इसके अलावा न्यूरो साइंस, ट्राम और ऑर्थो वार्ड/सुविधा का उद्घाटन किया। इसमें 16 सामान्य बेड और पांच इंसेटिव केयर बेड की सुविधा है। सोनिया और प्रियंका गांधी ने नव निर्मित मॉड्यूलर ओटी का भी निरीक्षण किया। दोनों अस्पताल परिसर में स्कूल ऑफ हेल्थ साइंस के कार्यक्रम में भी शामिल हुईं। प्रिंसिपल, फैकल्टी और विद्यार्थियों ने उनका स्वागत किया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विद्यार्थियों की ओर से देश भक्ति के गाने और नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। 
विज्ञापन


इस मौके पर ‘महिला सशक्तिकरण-इंदिरा’ विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में जीएनएम इंटर्नशिप एसएचएस, कमला नेहरू मेमोरियल हॉस्पिटल की साक्षी अग्रवाल पहले, वीएलएम कॉलेज के जीएनएम प्रथम वर्ष के विवेक कुमार दूसरे और वात्सल्य नर्सिंग कॉलेज के प्रथम वर्ष की कुमारी स्नेहा तीसरे स्थान पर रहीं। विजेताओं को क्रमश: पांच हजार, चार हजार एवं तीन हजार रुपये पुरस्कार स्वरूप दिए गए। सोनिया और प्रियंका कमला नेहरू अस्पताल में तकरीबन एक घंटा रुकीं। इस मौके पर डॉ. कृष्णा मुखर्जी, डॉ. आई परिहार, डॉ. एन. बनर्जी, डॉ. एस. पांडेय, डॉ. एस. खरे, डॉ. कृति कुमार सिंह, डॉ. पॉल, डॉ. राधारानी घोष, डॉ. सोनिया तिवारी, डॉ. आरएन सक्सेना, डॉ. सपन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनिया और प्रियंका गांधी ने कमला नेहरू स्मारक ट्रस्ट की बैठक भी हुई। इसमें ट्रस्ट से संबंधित कई औपचारिकताएं पूरी की गईं। इस दौरान उन्होंने आदित्य मित्तल को ट्रस्ट के सदस्य के रूप में नियुक्त किया। मित्तल को जस्टिस आरएस धवन के निधन के बाद ट्रस्ट के खाली हुए सदस्य पद पर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed